एक्सप्लोरर

संजीव बालियान के विवादित बोल- JNU, Jamia में 10% आरक्षण वेस्ट यूपी को दो, सबका इलाज कर देंगे

मेरठ में सीएए के समर्थन में हो रही एक रैली में बालियान ने कहा- जेएनयू और जामिया में जिने छात्र पढ़ते हैं उससे अधिक छात्र तो मेरठ कॉलेज में सीएए का समर्थन कर रहे हैं.

अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान एक बार फिर से चर्चाओं में हैं. उन्होंने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जामिया और जेएनयू जैसे संस्थानों में पश्चिमी यूपी के छात्रों को 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था हो तो देशविरोधी नारेबाजी बंद हो जाएगी.

मेरठ में सीएए के समर्थन में हो रही एक रैली में बालियान ने कहा- जेएनयू और जामिया में जिने छात्र पढ़ते हैं उससे अधिक छात्र तो मेरठ कॉलेज में सीएए का समर्थन कर रहे हैं. पश्चिम के छात्रों को राजनाथ सिंह जी 10 फीसदी रिजर्वेशन दिला दीजिए, जामिया जेएनयू का इलाज कर देंगे.

उस जगह कौन निवेश करना चाहेगा जहां सड़कों पर बसों में आग लगाई जा रही हो- जग्गी वासुदेव

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जो शरणार्थी यहां आए हुए हैं उनसे मेरी बात हुई तो मुझे पता चला कि वहां उन पर कैसे जुल्म हुए. बेटियों बहनों को जबरन उठा लिया जाता है. ऐसे जुल्म सहने वालों को सरकार नागरिकता दे रही है तो इसका विरोध किया जा रहा है.

उन्होंने कहा- जब देश आजाद हुआ था तो सात करोड़ मुसलमान थे. अब 20 प्रतिशत हैं और पश्चिमी यूपी में 50 प्रतिशत हैं. वहां हिंदू कम हुए लेकिन यहां मुसलमान बढ़े. अंतर बहुत बड़ा है, आप अपने आप देख लें.

10 साल से खरीद रहा था लॉटरी का टिकट, अब जीता 39 लाख रुपये और शानदार कार

बालियान ने कहा- राजनाथ जी आप 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर दो, इनका इलाज कर देंगे और किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये लोग देश विरोधी नारेबाजी नहीं कर पाएंगे.

इस मौके पर सीएए के समर्थन में बीजेपी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी भारतीय मुसलमान को कोई छू तक नहीं पाएगा और उन्होंने इस आशंकाओं को नकारा कि अगर एनपीआर और एनआरसी को लाया जाता है तो समुदाय को निशाना बनाया जाएगा. उन्होंने कहा, ''हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

Embed widget