एक्सप्लोरर

उस जगह कौन निवेश करना चाहेगा जहां सड़कों पर बसों में आग लगाई जा रही हो- जग्गी वासुदेव

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने पहुंचे आध्यात्मिक गुरू जग्गी वासुदेव ने कहा कि उस जगह कोई निवेश नहीं करना चाहेगा जहां की सड़कों पर बसें जल रही हों.

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने पहुंचे आध्यात्मिक गुरू जग्गी वासुदेव ने कहा कि उस जगह कोई निवेश नहीं करना चाहेगा जहां की सड़कों पर बसें जल रही हों. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी सीएए का समर्थन कर सद्गुरू के नाम से पहचाने जाने वाले जग्गी वासुदेव चर्चा में आ गए थे.

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 50वीं बैठक 20 जनवरी को शुरू हुई थी और 24 जनवरी तक चलेगी. इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 3000 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं और भारत से भी कई हस्तियां यहां पहुंची हैं. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कर रहे हैं.

बड़ा फैसला: अब मुंबई में 24 घंटे खुलेंगे मॉल, सिनेमाघर और खाने पीने की दुकानें

उन्होंने मीडिया के साथ बात करते हुए माना कि सरकार सीएए के बारे में लोगों को समझाने में पूरी तरह सफल नहीं रही. उन्होंने कहा कि लोग इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि ये कानून उनके खिलाफ है लेकिन ये कानून हिंदू या मुसलमान किसी के खिलाफ नहीं है. सरकार इस बारे में ठीक से लोगों को समझा नहीं पाई है.

10 साल से खरीद रहा था लॉटरी का टिकट, अब जीता 39 लाख रुपये और शानदार कार

जग्गी वासुदेव ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि अगर कुछ जगहों पर बसें जल रही हों तो उस जगह की छवि वैसी ही बन जाती है. ये एक छोटी बात है और पूरे देश में ऐसा नहीं है, सिर्फ कुछ जगहों पर ऐसा हो रहा है. हालांकि हम इसकी अनदेखी नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा कि एक देश के तौर पर ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी छवि को बिगड़ने ना दें और भारतीय होने के नाते दुनिया को दिखाएं कि भारत निवेश के लिए सुरक्षित देश है. बिना निवेश के हम वो हासिल नहीं कर सकते जो हम करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि बसें किसी सरकार की नहीं हैं, बल्कि देश की हैं, देश के नागरिकों की हैं, बसों को क्यों जलाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget