एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Resign: 'उद्धव ठाकरे के बारे में गलत जानकारी देती है शरद पवार की आत्मकथा', संजय राउत बोले- दो दिन बाद...

Sharad Pawar Resignation: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे जल्द ही किताब में अपने बारे में लिखी गई चीजों के बारे में जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि शरद पवार की आत्मकथा गलत जानकारी देती है.

Sharad Pawar News: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने एनसीपी सुप्रीमो की आत्मकथा में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम की आलोचना को गलत जानकारी बताया है. संजय राउत ने दावा किया कि किताबें दो दिन पढ़ी जाती हैं और इसके बाद लाइब्रेरी में रख दी जाती हैं. शिवसेना नेता ने गुरुवार (4 मई) को कहा कि उद्धव ठाकरे जल्द ही किताब में अपने बारे में लिखी गई चीजों के बारे में जवाब देंगे.

शरद पवार की आत्मकथा 'लोक माझे सांगाती' के नए संस्करण में 2015 के बाद की सियासी घटनाओं को भी जोड़ा गया है. इस आत्मकथा में शरद पवार ने लिखा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उद्धव ठाकरे का सिर्फ दो बार मंत्रालय जाना हमें ज्यादा रास नहीं आया. बाला साहब ठाकरे के साथ बातचीत के दौरान जो सहजता रहती थी, वैसी सहजता उद्धव के साथ बातचीत के दौरान नहीं थी.

केंद्र सरकार ने जारी किए थे वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

संजय राउत ने कहा कि ये गलत जानकारी है. वह (उद्धव ठाकरे) लगातार ऑफिस जा रहे थे. कोरोना महामारी के दौरान उनके मंत्रालय जाने के दौरों में कमी आई थी, क्योंकि केंद्र सरकार ने घर से ही काम करने के निर्देश जारी किए थे. उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम का बचाव करते हुए ये भी कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और अन्य मुख्यमंत्री भी ऑफिस नहीं जा रहे थे.

शिवसेना में बगावत के लिए पवार ने उद्धव को ठहराया जिम्मेदार

शरद पवार ने अपनी आत्मकथा में शिवसेना में हुई बगावत को न रोक पाने के लिए उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार बताया था. आत्मकथा में लिखा गया है कि उद्धव ने हालातों से लड़े बिना ही हथियार डाल दिए थे. राजनीति में सत्ता बरकरार रखने के लिए तेजी से हरकत करनी पड़ती है, लेकिन महाविकास आघाड़ी सरकार गिरने से पहले पैदा हुए घटनाक्रमों के पहले पड़ाव में ही उद्धव ने हार मान ली.

'ठाकरे में नहीं थी राजनीतिक चतुरता'

बीते साल जून में एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना से बगावत करने के बाद महा विकास आघाड़ी सरकार खतरे में आ गई थी. जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था. इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन कर एकनाथ शिंदे सीएम बन गए थे. पवार ने आत्मकथा में लिखा है कि राज्य के प्रमुख में कल क्या होगा इसका अंदाज लगाने की क्षमता होनी चाहिए और उसके मुताबिक आज क्या कदम उठाने हैं, यह तय करने की राजनीतिक चतुरता होनी चाहिए, लेकिन इन सब मामलों में हमें कमी महसूस हो रही थी.

इस मामले पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि मैंने किताब नहीं पढ़ी है. मैं पढ़ूंगा. लोग दो दिन किताब पढ़ते हैं और फिर ये लाइब्रेरी में चली जाती है. इसे जाने दीजिए. उद्धव ठाकरे जल्द ही इस मामले पर एक इंटरव्यू देने जा रहे हैं. उनके बारे में क्या लिखा गया है, वह ही उसके बारे में कहेंगे.

ये भी पढ़ें:

Sharad Pawar Resign: कांग्रेस अड़ियल टट्टू... बगावत के लिए उद्धव जिम्मेदार... शरद पवार ने आत्मकथा में MVA सहयोगियों पर क्यों किए बड़े हमले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget