एक्सप्लोरर

Maharashtra News: शिवाजी महाराज के अपमान पर कुछ नहीं बोलते हैं कुर्सी में फेविकोल लगाकर बैठे लोग- संजय राउत

Shivaji Row: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान दिया था. राज्यपाल ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हो गए हैं.

Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और राज्यसभा मेंबर संजय राउत (Sanjay Raut) हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. संजय राउत ने रविवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे छत्रपति शिवाजी विवाद को छोड़कर सभी मुद्दों पर बोलते हैं. 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि सरकार के कुर्सी में फेविकोल लगाकर बैठे लोग हर मुद्दे पर बोलते हैं लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर चुप हैं. मैंने सोचा कि कम से कम एक स्वाभिमानी व्यक्ति तो मुद्दा उठाएगा.

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने दिया था विवादित बयान 

गौरतलब है कि 19 नवंबर, 2022 को औरंगाबाद में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान दिया था. राज्यपाल ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हो गए हैं. उनकी जगह पर नितिन गडकरी और शरद पवार को महाराष्‍ट्र का नया हीरो मान लेना चाहिए.

पार्टी एक है: संजय राउत

संजय राउत ने शिवसेना की एकता पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी एक है और एक रहेगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं. शिवसेना एक है. शिवसेना की स्थापना बालासाहेब ठाकरे ने की थी और सेना का नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे हैं.

शिवसेना के चुनाव चिन्ह विवाद पर बोलते हुए राउत ने कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है. उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में केंद्र द्वारा पैदा किए गए विवाद को विफल कर दिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ भी किया गया है वह केंद्र के राजनीतिक दबाव के कारण हुआ है. मुझे यकीन है कि देश को एहसास होगा कि इस देश में संविधान और न्याय जिंदा है. 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के जोशीमठ में आए संकट को लेकर PMO में हुई हाई लेवल बैठक, भू-धंसाव पर एक्शन में केंद्र सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget