एक्सप्लोरर

VIDEO: बेखौफ चाल, दबंग अंदाज... कोर्ट में पेशी पर पहुंचे शाहजहां के चेहरे पर नहीं दिखा संदेशखाली का मलाल

Sheikh Shahjahan Arrest: संदेशखाली का आरोपी नंबर 1 शेख शाहजहां अब पश्चिम बंगाल पुलिस की गिरफ्त में है.

Shiekh Shahjahan Video: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले के आरोपी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमले के मामले में गिरफ्तार हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख शाहजहां को आज गुरुवार (29 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान उसकी बॉडी लैंग्वेज देखकर नहीं लगा कि उस पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं. वो बिल्कुल दंबग की तरह कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा.  

पुलिस ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ एक घर में छिपा हुआ था. गिरफ्तारी के बाद जब बंगाल पुलिस उसे उत्तर 24 परगना के बशीरहाट कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी तो वो बैखौफ अंदाज में दिखा. एकदम भाई वाले अंदाज में अपना हाथ उठाते हुए दिखा. जिन मामलों को लेकर इतना बवाल और प्रदर्शन हुआ, उसको लेकर शेख शाहजहां के चेहरे पर थोड़ी सी भी शिकन देखने को नहीं मिली. 

गंभीर आरोपों के बाद भी चेहरे नहीं दिखी शिकन 

55 दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर शेख शाहजहां कई लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उसके ऊपर कई संगीन आरोप लगे हैं और इसकी शिकन उसके चेहरे दूर-दूर तक नहीं थी. वो पुलिस की गिरफ्त में भी बेखौफ अंदाज में चल रहा था. हालांकि अब उस पर कानूनी शिकंजा कस चुका है.

कोर्ट ने निकाली शेख शाहजहां की हेकड़ी

भले ही कोर्ट के बाहर शेख शाहजहां दंबग स्टाइल में चलता नजर आया हो लेकिन कोर्ट ने उसको लेकर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट के कहा कि उसके ऊपर 42 मुकदमे हैं और अब सुनवाई के बाद ही जमानत पर फैसला होगा. 

दरअसल, शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में जमानत याचिका डाली गई. कोर्ट ने शाहजहां के वकील से कहा कि हम आपकी पेशी का इंतजार कर रहे थे. इस पर आरोपी शाहजहां के वकील ने कहा कि अग्रिम जमानत की याचिका पेंडिंग है. इस पर कोर्ट के चीफ जस्टिस ने फटकार लगाते हुए कहा कि हमें इस व्यक्ति से कोई सहानभूति नहीं है. इस पर 42 मुकदमे हैं, अगले 10 साल तक कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे.  पेशी होगी और सुनवाई चलेगी.

कोर्ट ने कहा, "वकील साहब, अगले 10 साल तक आपके पास बहुत काम होगा. आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं. सोमवार को अगली सुनवाई के लिए आएं. हमें शाहजहां से कोई सहानभूति नहीं है."

ये भी पढ़ें: 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया शाहजहां शेख, बीजेपी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget