एक्सप्लोरर

Saifullah Kasuri VIDEO: पहलगाम हमले पर सामने आया मास्टरमाइंडर कसूरी का वीडियो, बोला - 'मैंने नहीं कराया, भारत जंगी दुश्मन'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूर का एक वीडियो सामने आया है. उसने सफाई देते हुए कहा कि मैं इस हमले का जिम्मेदार नहीं.

Saifullah Kasuri Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कठोर कदम उठाए हैं. इसका अब असर भी दिखने लगा है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इसके पीछे लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का हाथ बताया जा रहा है. भारत के एक्शन के बाद कसूरी ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें उसने हमले की निंदा की है और कहा कि वह इसका जिम्मेदार नहीं है.

भारत ने बुधवार रात सीसीएस की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए. इसमें इंडस वाटर ट्रीटी रोकने समेत कई कठोर कदम उठाए गए. इसके बाद लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने बयान जारी किया है. उसने कहा उसका पहलगाम के आतंकी हमले से कुछ लेना देना नहीं है. उसका कहना है कि यह भारत की साजिश है. 

कसूरी ने भारत को बताया जंगी दुश्मन -

कसूरी ने वीडियो में कहा, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, ''हम इसकी निंदा करते हैं. इस हमले की आड़ में हिन्दुस्तान की मीडिया ने मुझे जिम्मेदार ठहराया है. पाकिस्तान पर भी इल्जाम लगाया है. यह अफसोसनाक बात है. हिन्दुस्तान पाकिस्तान को तबाह करना चाहता है. वो एक जंगी दुश्मन है. उसने कश्मीर में 10 लाख की फौज भेजकर जंग का माहौल बना दिया है.'' 

मास्टरमाइंड कसूरी ने भारत पर लगाया साजिश का आरोप -

कसूरी का कहना है कि भारत ने खुद ही पहलगाम में हमला करवाया है और वही इसका जिम्मेदार है. यह उसकी साजिश है. पाकिस्तान का इससे कोई लेनादेना नहीं है. 

पहलगाम हमले के बाद भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन -

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार शाम पांच बड़े फैसले लिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीसीएस बैठक में हिस्सा लिया था. इसके बाद अटारी बॉर्डर को बंद करने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही भारत न सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है.

यह भी पढ़ें : भारत ने लिया एक्शन तो अलर्ट हो गया पाकिस्तान, अरब सागर में मिसाइलें दागने लगे जंगी जहाज

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पीएम मोदी ने पायलट स्मित माछर की पत्नी से की बात, कहा- हर संभव मदद कर रहे
LIVE: पीएम मोदी ने पायलट स्मित माछर की पत्नी से की बात, कहा- हर संभव मदद कर रहे
पीएम मोदी ने की स्मित माछर की पत्नी से बात, बहादुरी और साहस को सराहा
पीएम मोदी ने की स्मित माछर की पत्नी से बात, बहादुरी और साहस को सराहा
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
LIVE: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget