एक्सप्लोरर

भगवान राम को याद करते हुए रोने लगीं साध्वी ऋतंभरा, कहा- '500 वर्ष के संघर्ष के बाद मंदिर में विराजेंगे रामलला'

Ram Mandir Pran Pratistha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन साधु-संतों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिन्होंने मंदिर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.

Sadhvi Ritambhara: अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो रहा है. इस मौके पर राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे लोग काफी भावुक नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एक शख्स हैं, साध्वी ऋतंभरा. तीन दशक पहले जब राम मंदिर आंदोलन चल रहा था, उस वक्त युवा साध्वी ऋतंभरा लोगों के बीच अपने भाषणों को लेकर काफी पॉपुलर थीं. यही वजह है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वह भावुक होते भी नजर आई हैं. 

साध्वी ऋतंभरा ने रविवार (21 जनवरी) को सरयू नदी में पुष्प अर्पित किए. इस मौके पर उन्होंने कहा, '500 साल का संकल्प पूरा हुआ है. इसलिए मैं मां सरयू का धन्यवाद देने यहां आई हूं.' उन्होंने आगे कहा कि कई बार हमें और अन्य साधु-संतों को कई बार पैसे का लालच दिया गया. हमें मामले से दूर रहने को लेकर धमकी भी दी गई. मगर अयोध्या गोलीकांड जैसा वीभत्स काम भी हमें नहीं रोक पाया. ये सपना हासिल करना आसान नहीं था. 

500 वर्ष के संघर्ष के बाद विराजेंगे रामलला: साध्वी ऋतंभरा 

भावुक होते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा, '500 साल के संघर्ष की यात्रा के बाद हमने ये पाया है कि हमारे रामलला मंदिर में विराजेंगे. मैं आपको बता दूं कि भारत के बहुत सारे ऐसे भी लोग रहे, जिन्होंने इस संकल्प की पूर्ति के लिए जूते नहीं पहने, पगड़ी नहीं पहनी. कुछ लोगों ने अन्य का त्याग किया. कई स्त्रियों ने बाल खोलकर रखे. उनका संकल्प था कि जब भगवान का मंदिर बनेगा, तो वे अपने संकल्प को तोड़ेंगे.'

उन्होंने आगे कहा, 'ये हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी पीढ़ी को इस सौभाग्य को देखने का मौका मिल रहा है. पूरी दुनिया के सनातिनों को इसकी बहुत-बहुत बधाई.' उन्होंने आगे वो गीत भी सुनाया, जिसे वह अक्सर गाया करती थीं. रामलला का द्वारा, प्राणों से भी प्यारा, एक सभी की मंजिल, एक सभी का नारा- जय श्रीराम. नीचे दिए गए वीडियो में आप उनके जरिए गाए जाने वाले गीत को सुन सकते हैं. 

अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो रहा है, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इसे लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. अयोध्या की सुरक्षा के लिए एटीएस कमांडो और 13 हजार जवान तैनात किए गए हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैसे कैमरों के जरिए लोगों की निगरानी की जा रही है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि ड्रोन के जरिए भी पुलिस हर हालात पर नजर बनाए हुए है. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं साध्वी ऋतंभरा? जानिए राम मंदिर से उनका नाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget