एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा ने एक फिर दिया विवादित बयान, बीजेपी नेताओं को नहीं देते बन रही सफाई

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अजीबोगरीब बयान दिया है. साध्वी ने कहा कि विपक्ष बीजेपी नेताओं के खिलाफ मारक शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है. इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं को सफाई देते नहीं बन रहा है.

नई दिल्ली: बार बार अपने बयानों से बीजेपी को बैकफुट पर लाने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर पार्टी को असहज स्थिति में डालने वाला बयान दिया है. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर बुलाई गई एक श्रद्धांजलि सभा में पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने विपक्ष पर हमला बोलते बोलते कहा कि विपक्ष की मारक शक्ति की वजह से बीजेपी के कई नेताओं पर मुसीबत आई.

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ''मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे, उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है. आप अपनी साधना को बढ़ा लो. विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओं के लिए कर रहा है ऐसे में आप सावधान रहें.''

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ''मैं यह बात भूल गई थी, लेकिन अब जब मैं ये देखती हूं कि हमारी पार्टी के नेता यूं एक के बाद एक जा रहे हैं तो मुझे लग रहा है कि कहीं ये सच तो नहीं? मगर ये सच है कि हमारा शीर्ष नेतृत्व हमारे बीच से असमय जा रहा है.''

अब बीजेपी के किसी नेता के पास ये जवाब नहीं कि भला विपक्ष की मारक शक्ति का क्या मतलब है. उसी सभा में ठीक साध्वी के सामने बैठे कैलाश विजयवर्गीय ने बयान से किनारा कर लिया. यही सवाल मध्यप्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता गोपाल भार्गव से पूछा गया तो वो भी हंसकर टालने लगे. गोपाल भार्गव ने कहा कि वो इससे सहमत नहीं हैं. साध्वी खुद भी सफाई देने से भाग रही हैं, वहीं उनकी वजह से बीजेपी फिर बैकफुट पर नजर आ रही है. यही वजह है कि बीजेपी के संगठन मंत्री ने उन्हें फिर तलब किया है.

सिंधिया का हमला, कहा- अपने गिरेबान में झांके बीजेपी प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. सिंधिया ने कहा, "मुझे बड़ा अफसोस है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति ने ऐसा बयान दिया है. बीजेपी को ऐसे व्यक्ति को अवसर देने पर अपने गिरेबान में झांकना चाहिये, क्योंकि देश में राजनीति का स्तर बनाये रखना बेहद महत्वपूर्ण और मुश्किल काम बन चुका है." उन्होंने कहा, "राजनीति का एक स्तर होना चाहिये. अगर राजनीतिक क्षेत्र या इसके बाहर का कोई भी व्यक्ति इस स्तर को नीचे गिराने की कोशिश करता है, तो इस पर तीखी प्रतिक्रिया होनी चाहिये."

...तब पीएम मोदी ने कहा था- दिल से माफ नहीं कर पाऊंगा बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब साध्वी प्रज्ञा की वजह से बीजेपी की फजीहत हुई हो. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे को साध्वी ने देशभक्त बता दिया था. उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मैं उन्हें कभी दिल से माफ नहीं कर पाऊंगा. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सीहोर में अपने कार्यकर्ताओं के सामने कहा था कि वो नाली साफ करने के लिए सांसद नहीं बनीं हैं. उनके इस बयान के बाद काफी बवाल मचा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget