एक्सप्लोरर

क्या सद्गुरु के निशाने पर हैं सीएम योगी? महाकुंभ के अग्निकांड पर जग्गी वासुदेव ने कह दी ये बात

Mahakumbh Fire Incident: महाकुंभ में आग की घटना पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि सभी भक्तों, अखाड़ों और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं न हों.

Mahakumbh Fire Incident: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई आग की घटना पर विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आगजनी और भगदड़ जैसी घटनाओं से बचने के लिए सभी पक्षों को सतर्कता और जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.

सद्गुरु ने लिखा ,"जब बड़ी संख्या में लोग एक जगह पर इकट्ठा होते हैं, तो लापरवाही और अति उत्साह के कारण आग लग सकती है और भगदड़ मच सकती है. यह सभी संबंधित पक्षों, वहां जाने वाले सभी भक्तों, अखाड़ों और निश्चित रूप से प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं न हों और 144 वर्षों में एक बार होने वाले इस शानदार और महत्वपूर्ण आयोजन को खराब न करें."

महाकुंभ की आध्यात्मिक महत्ता पर बल
सद्गुरु ने महाकुंभ के महत्व को बताते हुए कहा, "महाकुंभ लाखों मनुष्यों के आध्यात्मिक विकास का केंद्र बिंदु बने, न कि एक भयावह स्थान. सभी को एक ऐसे आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए जो कई पीढ़ियों में एक बार होता है."

सद्गुरु की अपील
सद्गुरु ने सभी श्रद्धालुओं और अखाड़ों से आग्रह किया कि वे आयोजन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और लापरवाही से बचें. प्रशासन को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के दिग्गज नेताओं से लेकर आमजनों को न्योता दिया था. यूपी सरकार की ओर से तमाम इंतजाम किए गए थे. फिर भी महाकुंभ मेला में आग लगने की घटना ने सबको हैरान कर दिया है. ऐसे में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के बयान ने योगी सरकार के प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है.

महाकुंभ मेला में आग की घटना 
महाकुंभ के सेक्टर 19-20 में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई, जिससे 150-200 टेंट जलकर राख हो गए. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के कारण स्थिति संवेदनशील बन गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी को फोन कर घटना की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्र की स्थिति के बारे में पूछा. पीएम मोदी ने सीएम योगी से कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.

महाकुंभ की तैयारियां और भीड़ प्रबंधन
बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा और अब तक 7 करोड़ तीर्थयात्री संगम में डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ का आयोजन 10,000 एकड़ में किया गया है, जहां एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु और साधु-संत हर समय मौजूद हैं. हर दिन लगभग 20 लाख लोग मेले में आ रहे हैं. इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (ICCC) के जरिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में लगी भीषण आग, PM मोदी ने सीएम योगी से ली हादसे की जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget