एक्सप्लोरर

महाकुंभ में लगी भीषण आग, PM मोदी ने सीएम योगी से ली हादसे की जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी को फोन कर घटना की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्र की स्थिति के बारे में पूछा. पीएम ने सीएम योगी से कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.

Mahakumbh Fire Incident: प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार (19 जनवरी,2025) को भीषण आग लग गई. मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में एक सिलेंडर फटने की वजह से ये आग लगी. इस घटना के तत्काल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की पूरी जानकारी ली.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सभी तथ्यों से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने बताया कि कुशल फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की ओर से समय रहते आग पर काबू पाया गया. कोई हताहत नहीं हुआ है, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. उन्होंने ये भी बताया कि स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है. महाकुंभ के सेक्टर 19-20 में रविवार को ये बड़ा हादसा तब हुआ जब टेंट में आग लगने से 150-200 टेंट जलकर राख हो गए. आग सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी, जिसके बाद आग ने पूरे टेंट को चपेट में ले लिया. घटना की सूचना 4:08 बजे मिली. गंभीर चोट नहीं हुई.

सीएम योगी और पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
घटना के समय सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में मौजूद थे और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने घायलों को तत्काल इलाज कराने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से फोन पर घटना की जानकारी ली. पीएम ने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसे सुनिश्चित किया जाए.

डिप्टी सीएम का बयान
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद है. साधु-संतों और श्रद्धालुओं को हर संभव मदद दी जा रही है. स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है.

अधिकारियों का बयान
ADG भानु भास्कर ने कहा कि आग की सूचना मिलने के 3 मिनट के भीतर पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. आग पर 4:30 बजे तक काबू पा लिया गया. वहीं, DIG वैभव कृष्ण ने कहा कि आग गीता प्रेस के टेंट में लगी थी, अखाड़ों में कोई नुकसान नहीं हुआ. स्थिति काबू में है और घबराने की जरूरत नहीं है. आग लगने का कारण अभी जांच का विषय है.

महाकुंभ की तैयारियां और भीड़ प्रबंधन
बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा और अब तक 7 करोड़ तीर्थयात्री संगम में डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ  10,000 एकड़ में फैला है, जहां एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु और साधु-संत हर समय मौजूद रहते हैं. प्रतिदिन लगभग 20 लाख लोग मेले में पहुंचते हैं. इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (ICCC) के जरिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. 

यह भी पढ़ें :  S Jaishankar: 'पाकिस्तानी आतंकवाद एक कैंसर जो अब खुद को ही खाए जा रहा', विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget