एक्सप्लोरर

राजस्थान की सियासत में पटखनी खाए पायलट ने कहा, 'मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा, रणनीति बना रहा हूं'

राजस्थान में सियासी घमासान के बीच लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि सचिन पायलट बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. अब सचिन ने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.

नई दिल्ली: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने और बीजेपी में शामिल होने के कयासों के बीच कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा हूं. सचिन आज प्रेस काफ्रेंस कर अपनी रणनीति का खुलासा कर सकते हैं. ऐसे में देखना होगा कि आगे किस दिशा में वे अपना कदम बढ़ाते हैं.

स्पीकर की तरफ से सचिन पायलट समेत 19 विधायकों को नोटिस भेजा गया है और 17 जुलाई तक अपना रुख साफ करने को कहा गया है. फिलहाल सचिन अपने वकीलों से बातचीत कर रहे हैं. विधायकों को विधानसभा सदस्यता रद्द करने का नोटिस भेजा गया है. सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट नई पार्टी भी बना सकते हैं.

सचिन पायलट को पद से हटाए जाने पर कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी

सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के तुरंत बाद एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने भी मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया. पूनिया ने कहा कि युवक कांग्रेस, राष्ट्रीय भारतीय छात्र संघ (एनएसयूआई) और सेवा दल में विभिन्न पदों पर रहे कई सदस्यों ने ताजा घटनाक्रम के विरोध में इस्तीफा दे दिया है.

टोंक में लक्ष्मण सिंह गाता सहित 59 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा इस बीच, पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक में लक्ष्मण सिंह गाता सहित 59 पदाधिकारियों ने भी अपने नेता पर कार्रवाई के खिलाफ इस्तीफा दे दिया है. पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुन्नीलाल चादवास ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

सचिन पायलट ने ट्वीट कर जताया आभार

पायलट ने अपने एक ट्वीट में कहा, "मेरे समर्थन में जो लोग आए हैं, उन सभी को मेरा हार्दिक धन्यवाद और आभार. राम राम सा.सचिन पायलट ने कहा कि सच परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता. पायलट ने ट्वीट किया, "सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं."

उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की घोषणा के बाद आई थी. सुरजेवाला ने कहा था कि पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री के पद और राजस्थान कांगेस अध्यक्ष पद के भार से फौरी तौर पर मुक्त कर दिया गया है.

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पायलट को करीब 30 साल की उम्र में केन्द्रीय मंत्री बनाया और 40 की उम्र में उपमुख्यमंत्री बनाया. उन्होंने कहा, "हमने पायलट को कई अवसर दिए हैं. वह एक सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री और एक राज्य में पार्टी अध्यक्ष रहे हैं. मुझे दुख है कि पायलट और उनके कुछ सहयोगी भाजपा द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गए हैं .. यह अस्वीकार्य है."

रणदीप सुरजेवाला ने कहा- सचिन पायलट दिग्भ्रमित होकर बीजेपी के जाल में उलझ गए विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट दिग्भ्रमित होकर बीजेपी के जाल में उलझ गए और कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश में शामिल हो गए.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी घोषणा करने से पहले कहा, “हम सब को एक बात का खेद अवश्य है कि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री, हमारे युवा साथी सचिन पायलट और कांग्रेस के कुछ विधायक व मंत्री साथी दिग्भ्रमित होकर बीजेपी के षडयंत्र के जाल में उलझकर कांग्रेस की सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हो गए.”

पायलट पर कार्रवाई के खिलाफ कई इलाकों में प्रदर्शन पायलट पर कार्रवाई के खिलाफ राज्य के गुर्जर समुदाय बहुल कई इलाकों में प्रदर्शन किए जाने की भी खबरें आ रही हैं. गुर्जर बहुल दौसा, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर और भरतपुर में किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है.

गहलोत ने कहा- हाईकमान को यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि हाईकमान को यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि लंबे समय से बीजेपी साजिश रच रही थी और खरीद-फरोख्त का सहारा ले रही थी. हमें पता था कि यह एक बड़ी साजिश थी. हमारे कुछ दोस्त इसकी वजह से भटक गए और दिल्ली चले गए. अशोक गहलोत ने आगे कहा कि उनका रुख ऐसा था जैसे आ बैल मुझे मार. कोई भी इस फैसले से खुश नहीं है.

राजस्थान में संकट की शुरुआत शनिवार को पायलट और उनके वफादार विधायकों के संपर्क से कट जाने के बाद हुई. पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट ने सोमवार और मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की दो महत्वपूर्ण बैठकों में भाग नहीं लिया.

राजस्थान : सचिन पायलट को पद से हटाए जाने पर कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, कई जगहों पर प्रदर्शन

राजस्थान : अशोक गहलोत ने कहा- कामयाब नहीं हुए बीजेपी के मंसूबे, खुले खेल में खा गई मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: UP की 5 सीटों पर जीती BJP, सपा को मिलीं 2, बिहार में हुआ खेला, कर्नाटक में NDA का जलवा
LIVE: UP की 5 सीटों पर जीती BJP, सपा को मिलीं 2, बिहार में हुआ खेला, कर्नाटक में NDA का जलवा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
Cyclone Arnab Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget