एक्सप्लोरर

सबरीमाला मंदिर 5 दिन के लिए खुला, इन शर्तों के साथ रोजाना 5 हजार भक्तों को मिलेगी एंट्री

सबरीमाला मंदिर आाज से 21 जुलाई तक लिए खोला गया है. इस दौरान वैक्सीन की दोनों डोज लेने का सर्टिफिकेट या 48 घंटे के भीतर जारी निगेटिव आरटी -पीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही भक्तों एंट्री मिलेगी.

केरल में सबरीमाला मंदिर आज से मासिक अनुष्ठान के लिए भक्तों के लिए फिर से खुला है. मंदिर 17 जुलाई से 21 जुलाई तक पांच दिनों के लिए खोला गया है. अधिकारियों के अनुसार, वैक्सीन की दोनों डोज लेने का सर्टिफिकेट या 48 घंटे के भीतर जारी निगेटिव आरटी -पीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही भक्तों को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.

ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम के जरिए सबरीमाला मंदिर में रोजाना भक्तों की संख्या की सीमा भी तय की गई है. अधिकारियों के मुताबिक सबरीमाला मंदिर में रोजाना 5,000 भक्तों को एंट्री दी जाएगी. केरल सरकार के अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि भक्तों को कोविड -19 सुरक्षा मानदंडों का पालन करना चाहिए. अधिकारियों को भक्तों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है.

लॉकडाउन में मंदिर में भक्तों का एंट्री की गई थी बंद
सबरीमाला में प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर और कई दूसरे प्रमुख मंदिर इस साल मई में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के बाद लगे लॉकडाउन के मद्देनजर भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे. राज्य में 1,200 से अधिक मंदिरों को मैनेज करने वाले त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) द्वारा जारी एक आदेश में लॉकडाउन अवधि के दौरान मंदिरों परिसर में भक्तों को दर्शन करने अनुमति नहीं दी गई थी. हालांकि दैनिक अनुष्ठान जारी रहे थे.

राज्य में कोरोना से 15 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
गौरतलब है कि केरल में संक्रमण के काफी मामले अभी भी सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को राज्य में 13,750 नए कोविड -19 मामले सामने आए और 130 मौतें हुईं. इससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 31,30,833 और वायरस से मरने वालों की संख्या 15,155 हो गई. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 10.55 प्रतिशत रही. 

यह भी पढ़ें-
 
Punjab Politics: कैप्टन की नाराजगी के बीच सिद्धू को मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान? आज एलान संभव

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार की वॉर्निंग, कहा- अगले 125 दिन बेहद महत्वपूर्णो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget