एक्सप्लोरर

S Jaishankar: अफगानिस्तान से भारत आए सिखों से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले, 'अगर CAA नहीं होता तो...'

S Jaishankar On CAA: केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान से भारत आए सिख शरणार्थियों की सुध ली है. उन्होंने एक गुरुद्वारा जाकर उनसे मुलाकात की और समस्याओं का समाधान करने की बात कही.

S Jaishankar On Afghan Sikh Refugees: केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार (8 जून) को दिल्ली में गुरु अर्जुन देव गुरुद्वारा जाकर वहां दर्शन किया और अफगानिस्तान से भारत आए सिख शरणार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. 

विदेश मंत्री ने सिख शरणार्थियों के मुद्दे का समाधान करने का आश्वासन देने के साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''अगर वो कानून नहीं होता तो इन लोगों का क्या होता.''

सिख शरणार्थियों से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री का बयान

विदेश मंत्री जयशंकर ने सिख शरणार्थियों से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, ''इन्होंने (सिख शरणार्थी) बहुत विस्तार से विवरण दिया कि वहां काबुल में क्या हुआ और जो कह रहे थे, बिल्कुल सच था. आप ये भी सोचिए, जिस कानून (CAA) के बारे में आप कह रहे हैं, उस कानून के कारण इन लोगों को विश्वास था कि हम आएंगे और हमारा कर्तव्य था कि हम जाएं.''

केंद्रीय मंत्री जयशंकर ने कहा, ''आप देखिए कि अगर वो कानून नहीं होता तो इन लोगों का क्या होता.'' उन्होंने कहा, ''कभी-कभी हम हर चीज को राजनीति बना देते हैं. ये राजनीति का मामला नहीं है, ये इंसानियत का मामला है. इनको इस हालत में कौन छोड़ सकता था.'' विदेश मंत्री ने कहा, "आज उसी विश्वास से वो आए हैं. हमें वो विश्वास चुकाना चाहिए. इनकी जो मांगे हैं, जो चिंताएं हैं, इसे हम किसी तरीके से जितना कर सकते हैं, हम जरूर करेंगे.''

नागरिकता और वीजा को लेकर हर संभव मदद करेंगे- विदेश मंत्री

इससे पहले विदेश मंत्री ने कहा कि वह अफगानिस्तान से भारत आए सिखों से मिलना चाहते थे और उनके मुद्दों को समझना चाहते थे. उन्होंने कहा कि उन्हें (सिख शरणार्थियों को) वीजा और नागरिकता को लेकर कुछ दिक्कतें हैं, उन मुद्दों का समाधान किया जाएगा. एस जयशंकर ने कहा, ''कुछ लोग अब भी अपनी नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं. नागरिकता और वीजा को लेकर हम हर संभव मदद मुहैया कराएंगे. उनकी मदद करना हमारी जिम्मेदारी है.''

बता दें कि बीजेपी नीत केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं. बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है. इसी के तहत गुरुवार (8 जून) से विदेश मंत्री ने अपने अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया और राजनीति से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.

यह भी पढ़ें- S Jaishankar On Rahul Gandhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर का राहुल गांधी पर हमला, 'दुनिया देख रही है कि...', कांग्रेस ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget