एक्सप्लोरर

S Jaishankar On Rahul Gandhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर का राहुल गांधी पर हमला, 'दुनिया देख रही है कि...', कांग्रेस ने किया पलटवार

S Jaishankar Slams Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कुछ बयानों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने निशाना साधा है, इस पर कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस को घेरा है.

Congress Vs BJP: अमेरिकी दौरे में राहुल गांधी के दिए बयानों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार जारी है. राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र के लिए उनकी लड़ाई जारी रखने संबंधी बयान अमेरिका में दिया था. उन्होंने कहा था कि 'भारत एक बड़ा देश है और अगर देश में लोकतंत्र तबाह हुआ तो इसका असर पूरी दुनिया पर होगा.'

विदेश मंत्री एस जयशंकर का राहुल गांधी पर वार

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेताओं की ओर से निशाना साधा जा रहा है. केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार (8 जून) को कहा, ''उनकी (राहुल गांधी) आदत है कि जब वो बाहर जाते हैं तो वह देश की आलोचना करते हैं, हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं.''

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री ने कहा, ''दुनिया देख रही है कि इस देश में चुनाव होते हैं और चुनाव में कभी एक पार्टी जीतती है, कभी दूसरी पार्टी. अगर देश में लोकतंत्र नहीं है तो ऐसा परिवर्तन तो नहीं आना चाहिए'' इसी के साथ उन्होंने कहा, ''हमें पता है कि 2024 के चुनाव का नतीजा तो वही होगा.''

विदेश मंत्री के बयान का वीडियो

अधीर रंजन चौधरी का जयशंकर के बयान पर निशाना

विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार किया. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चौधरी ने कहा, ''ऐसा हो सकता है कि जयशंकर जी की चुनाव आयोग से बात हो रही हो, नहीं तो कैसे पता चलेगा कि कौन जीतेगा. ये लोग इसी लोकतंत्र को मानते हैं कि लोगों के वोट डालने से पहले ही वो (बीजेपी) चुनावी नतीजा बताने में सक्षम हो जाते हैं. जयशंकर जी की राय में यही लोकतंत्र है.''

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ये बोलीं

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय महिला और बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री ईरानी ने भी गुरुवार (8 जून) कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया. मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले से ही कहती रही है कि कैसे कांग्रेस का नेतृत्व देश के लोकतंत्र पर चोट करने के लिए बाहरी ताकतों का इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं की इस प्रकार की गतिविधि का बढ़ना, अपने आप में इस बात का संकेत है कि कांग्रेस सत्ता की भूख में अपने देश की लोकतांत्रिक प्रणाली पर चोट करने के लिए आमादा है.’’

यह भी पढ़ें- RSS On BJP: कर्नाटक में हार के बाद बीजेपी को संघ की नसीहत, कांग्रेस की जीत की वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget