एक्सप्लोरर

S Jaishankar on Trump: ट्रंप ने लगाया टैरिफ तो क्या बोला भारत? आ गया विदेश मंत्री जयशंकर का रिएक्शन

S Jaishankar on Trump: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन दौरे पर एक चर्चा में कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी नीतियों में जो भी परिवर्तन हो रहा है, उसमें हैरान करने वाली कोई बात नहीं है.

S Jaishankar on Trump: विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका की विदेश नीति में हो रहा बदलाव पूरी तरह से अपेक्षित है. उन्होंने कहा कि जैसा सोचा था, वैसा ही हो रहा है और इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप के यूएस प्रेसिडेंट बनने से भारत को किसी तरह का नुकसान नहीं है बल्कि कई तरह से फायदा ही है. एस जयशंकर ने यह बातें अपने लंदन दौरे के दौरान चैथम हाउस डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ब्रोनवेन मैडोक्स के साथ बातचीत के दौरान कहीं.

एस जयशंकर ने कहा, 'अगर आप वास्तव में इसे देखें तो आप जानते हैं कि राजनीतिक नेता वे चीजें करने की कोशिश करते हैं जिनका वह वादा करके सत्ता में आते हैं. वह अपने वादों में से कुछ काम तो करते ही करते हैं. हालांकि वे हमेशा सफल नहीं होते. वे वह सब नहीं कर पाते जो वे करना चाहते हैं लेकिन एक सामान्य सिद्धांत स्पष्ट है और आप जानते हैं कि जब राजनीतिक ताकत या नेता के पास कोई एजेंडा होता है, खासकर अगर यह लंबे समय में तैयार किया गया होता है और वे इसके प्रति पूरी तरह स्पष्ट और भावुक होते हैं तो ऐसे में इन पर काम होने में हैरानी नहीं होती.'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पिछले कुछ हफ्तों में हमने जो कुछ देखा और सुना (अमेरिकी नीतियों पर) है, वह अपेक्षित था. इसलिए मुझे थोड़ा आश्चर्य है हुआ कि लोग इस पर आश्चर्यचकित हैं, जबकि इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं थी.'

टैरिफ से लेकर हर विभाग में बदल रही यूएस की नीतियां
एस जयशंकर का इशारा टैरिफ से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध तक ट्रंप प्रशासन के हालिया फैसलों पर था. ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही टैरिफ को लेकर एक युद्ध छेड़ दिया है. वहीं उन्होंने यूक्रेन को रूस के खिलाफ दी जा रही मदद को भी पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही वह अवैध प्रवासियों पर भी खूब सख्ती बरत रहे हैं. ये सभी चीजें ऐसी थीं, जिनके बारे में ट्रंप अपने चुनाव अभियान के दौरान भी जोर देते रहे थे और अपने पिछले कार्यकाल में भी इस तरह के मुद्दों पर उनका रवैया इसी तरह का नजर आया था.

भारत-अमेरिका रिश्तों पर क्या बोले जयशंकर?
एस जयशंकर ने कहा, 'जब मैं अमेरिका से अपने रिश्तों के लिए हमारे हितों और अपेक्षाओं को देखता हूं, तो मुझे बहुत सारी संभावनाएं दिखती हैं. मेरा मानना ​​है कि हम एक ऐसे राष्ट्रपति और प्रशासन को देख रहे हैं, जो बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है. यह कुछ ऐसा है जो भारत के अनुकूल है.'

यह भी पढ़ें...

Trump-Zelensky: भारत पहले ही समझ गया था ट्रंप का प्लान, जेलेंस्की का नहीं होता टकराव अगर सुन लेते ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget