एक्सप्लोरर

S. Jaishankar On Bilawal Bhutto: 'भारत को पाकिस्तान से बहुत उम्मीदें नहीं', बिलावल के कमेंट पर एस जयशंकर का रिएक्शन

S. Jaishankar Reaction: बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तानियों से हमारी अपेक्षाएं कभी भी बहुत अधिक नहीं रही हैं.

S. Jaishankar Reaction On Bilawal Bhutto: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) ने कमेंट किया था, जिसपर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोमवार (19 दिसंबर) को कहा, पाकिस्तानियों से भारत की उम्मीदें कभी भी बहुत अधिक नहीं रही हैं.

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (16 दिसंबर) को बिलावल की कमेंट को 'अभद्र' बताया था. मंत्रालय ने कहा, यह पाकिस्तान के लिए भी निचले स्तर का है. जयशंकर ने इंडिया-जापान कॉन्क्लेव के दौरान कहा, मुझे लगता है कि मेरे मंत्रालय ने बहुत स्पष्ट तौर पर कहा है कि हम उनके बारे में क्या सोचते हैं और हमने वही कहा, जो हमें कहना था. जयशंकर से यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान से नाराज हैं तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों से हमारी अपेक्षाएं कभी भी बहुत अधिक नहीं रही हैं. 

पाकिस्तान आतंकवादियों को देता है पनाह 
बिलावल के बयान की कड़ी निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय के स्पीकर अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा, अच्छा होता कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री अपनी भावना देश में आतंकवादी संगठनों के मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं पर निकालते, जिन्होंने आतंकवाद को देश की नीति का एक हिस्सा बना दिया है. बागची ने कहा, पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो ओसामा बिन लादेन को शहीद के रूप में ग्लोरिफाई करता है. वह जकीउर रहमान, हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर, दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों को पनाह देता है. 

भारत के विदेश मंत्री  जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कहा था कि दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के केंद्र के रूप में देखती है. उन्होंने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के 2011 में भारत के पड़ोसी देश के बारे में दिये बयान को भी दोहराया, जिसमें हिलेरी ने कहा था कि जो लोग अपने आंगन में सांप पालते हैं, वे सांप एक दिन उन्हें ही डस लेते हैं.

बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की थी ये टिप्पणी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था, ओसामा बिन लादेन मर चुका है पर 'बुचर ऑफ़ गुजरात' जिंदा है और वो भारत का प्रधानमंत्री है. जब तक वो प्रधानमंत्री नहीं बना था तब तक उसके अमेरिका आने पर पाबंदी थी.

Breaking News Live: 'देश किस देशा में जा रहा किसी को मालूम नहीं', भारत जोड़ो यात्रा के बीच बोले अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget