एक्सप्लोरर

'इजरायल में 7 अक्टूबर को जो हुआ, वो आतंकी हरकत', हमास के हमले पर बोले जयशंकर, फिलिस्तीन पर कही ये बात

Israel-Hamas War News: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग की वजह से मिडिल ईस्ट उथल-पुथल का सामना कर रहा है. इस युद्ध में मासूमों को जान गंवाना पड़ रहा है.

Israel-Hamas War: इजरायल के ऊपर 7 अक्टूबर को हमास के जरिए किया गया हमला आतंकी हरकत है, लेकिन फिर फिलिस्तीन का मुद्दा भी है, जिसका समाधान होना जरूरी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली की राजधानी रोम में आयोजित हुए 'सीनेट एक्सटर्नल अफेयर्स एंड डिफेंस कमीशन' के ज्वाइंट सेक्रेटरी सेशन में ये बातें कहीं. इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से ही युद्ध चल रहा है, जिसमें अब तक हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. 

जयशंकर ने कहा, '7 अक्टूबर को जो हुआ, वह एक बड़ी आतंकी हरकत है. लेकिन फिर उसके बाद जो हुआ, उसने पूरे क्षेत्र को एक अलग दिशा में ले जाने का काम किया है. मगर हर किसी की यही आशा होनी चाहिए कि क्षेत्र में इस संघर्ष को सामान्य नहीं बनने देना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'इस क्षेत्र को स्थिरता और सहयोग की ओर लौटना चाहिए. इन सबके बीच हमें अलग-अलग मुद्दों पर संतुलन बनाना होगा. हम सभी आतंक को अस्वीकार्य मानते हैं और हम इसके खिलाफ खड़े हैं.'

फिलिस्तीन पर क्या बोले विदेश मंत्री? 

विदेश मंत्री ने कहा, 'लेकिन फिर फिलिस्तीन का भी मुद्दा है. फिलिस्तीनी लोगों के जरिए सामना किए जा रही परेशानियों का भी समाधान होना चाहिए. और हमारा मानना है कि इसका समाधान 'टू-स्टेट सॉल्यूशन' है. अगर आपको समाधान ढूंढना है, तो आपको इसे बातचीत और चर्चा के जरिए ढूंढना होगा. आप संघर्ष और आतंकवाद के जरिए कोई समाधान नहीं ढूंढ सकते हैं. तो हम उसका भी समर्थन करेंगे.'

उन्होंने कहा, 'मौजूदा हालात को देखते हुए हमारा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का हर किसी को सम्मान करना चाहिए. इसलिए किसी भी जटिल हालात में संतुलन ठीक न रखना बुद्धिमानी नहीं है. यह एक बहुत ही कठिन और जटिल हालात से निपटने का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है.' बता दें कि भारत हमेशा से ही दो राष्ट्र सिद्धांत का समर्थक रहा है. 

यह भी पढ़ें: कैसे इजरायल के आयरन डोम से भी ज्‍यादा दमदार होगा भारत नया डिफेंस सिस्‍टम, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget