एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री डेविड कैमरन से मिले एस जयशंकर, कुछ ही घंटे पहले हुई नियुक्ति, क्या हुई बात?

S Jaishankar Meets David Cameron: डेविड कैमरन को ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का नया विदेश मंत्री बनाया है. इस बीच एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की.

S Jaishankar Meets David Cameron In London: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार (13 नवंबर) को लंदन में ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री डेविड कैमरन से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. 2010 से 2016 तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री रहे कैमरन को आज ही ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कैबिनेट में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है. उन्हें जेम्स क्लेवरली की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है.

डेविड कैमरन से मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज दोपहर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन से उनके ऑफिस में मुलाकात हुई. आज उनकी नियुक्ति का पहला दिन था. उन्हें विदेश मंत्री बनने पर बधाई. दोनों नेताओं ने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर भी बातचीत की. इस दौरान उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं.

रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा
भारत के विदेश मंत्री ने कहा, ''बैठक के दौरान अपनी रणनीतिक साझेदारी को पूरी क्षमता से साकार करने पर विस्तृत चर्चा हुई. इसके अलावा बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, यूक्रेन संघर्ष और इंडो-पैसिफिक को लेकर बातचीत की गई.'' जयशंकर ने कहा कि वह कैमरन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं.

डेविड कैमरन आज ही नियुक्त हुए विदेश मंत्री
इससे पहले कैमरन ने विदेश मंत्री पद पर अपनी नियुक्ति के बाद एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मुझ से विदेश मंत्री के रूप में काम करने के लिए कहा है और मैंने इसे स्वीकार कर लिया.

उन्होंने कहा कि हम मध्य पूर्व में संकट और यूक्रेन में युद्ध जैसी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. यह समय अपने सहयोगियों के साथ खड़ा होना और अपनी साझेदारी को मजबूत करना का है. इतना ही नहीं उन्होंने वैश्विक स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

गौरतलब है कि सुनक ने भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर उनकी जगह जेम्स क्लेवरली को गृह मंत्री नियुक्त किया, जो कि विदेश मंत्रालय संभाल रही थे. 

यह भी पढ़ें- 6 साल तक पीएम रहे डेविड कैमरन बने ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री, ऋषि सुनक ने कैबिनेट में किया फेरबदल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget