एक्सप्लोरर

कैसे बॉस हैं PM मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जो बताया वो हुआ वायरल

S Jaishankar on Pm Modi: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की शैली पर अपनी राय साझा की. उन्होंने बताया है कि पीएम बतौर बॉस कैसे हैं.

S Jaishankar on PM Modi: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी एक डिमांडिंग और सख्त बॉस हैं. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री से बातचीत करते समय पूरी तैयारी के साथ आना पड़ता है क्योंकि पीएम मोदी हमेशा डेटा के साथ चर्चा करते हैं. उनका मानना है कि यदि आपको किसी विषय पर चर्चा करनी है तो आपको हर पहलू से तैयार रहना होगा और डेटा के आधार पर अपना तर्क रखना होगा.

जयशंकर ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी बहुत संवादात्मक बॉस हैं. वे खुली चर्चा को बढ़ावा देते हैं और अपनी टीम को निर्णय लेने की स्वतंत्रता देते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी कभी किसी काम को करने से पहले अपना मन नहीं बनाते बल्कि एक संवाद प्रक्रिया के जरिए टीम को निर्णय लेने की पूरी छूट देते हैं जिससे कार्य करने में स्वतंत्रता और विश्वास महसूस होता है.

यूक्रेन संकट पर PM मोदी का निर्णय
जयशंकर ने यूक्रेन संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने भारत में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए एयरलिफ्ट ऑपरेशन शुरू करने का निर्देश दिया. पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाए, चाहे वह वायु सेना हो या नागरिक उड्डयन और उन्होंने किसी भी निर्णय को लेने में कोई रोक-टोक नहीं रखी.

अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ भारत का तालमेल
जयशंकर ने भारत और अमेरिका के रिश्तों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीति के तहत भारत ने वैश्विक चिंताओं के बावजूद अमेरिका के साथ अपने संबंधों में विश्वास बनाए रखा है. पीएम का अमेरिका के राष्ट्रपतियों के साथ मजबूत तालमेल और संबंध बनाने की क्षमता की जयशंकर ने सराहना की. जो भारत के अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को मजबूत करता है.

ये भी पढ़ें: यूपी में नहीं थम रहा पोस्टर वार, मायावती की BSP ने बंटेंगे तो कटेंगे के जवाब में लगाया होर्डिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget