एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: नियम जारी, क्लासीफाइड जानकारी का खुलासा किसी अवांछित शख्स को नहीं कर पाएंगे 'अग्निवीर'

Indian Army: तीनों सेनाओं की तरफ से अग्निपथ योजना को लेकर आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Army Joint Press Conference) की गई.

Indian Army: अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच तीनों सेनाओं ने अपने एक बयान में कहा कि अग्निपथ_योजना को वापस नहीं लिया जाएगा. वहीं अग्निपथ योजना के लिए नियम और शर्तें भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट पर अपलोड की गई है. इन नियमों के अनुसार इस अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीर ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट 1923 से बंधें होंगे. इस एक्ट के अनुसार अग्नीवीर किसी भी तरह की क्लासीफाइड जानकारी का खुलासा किसी अवांछित शख्स को नहीं कर पाएंगे. 

नियमों और शर्तों के अनुसार, वे भारतीय सेना के विषय को नियंत्रित करने वाले मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार सम्मान और पुरस्कार के हकदार होंगे. अग्निवीरों को किसी भी रेजिमेंट/यूनिट में तैनात किया जा सकता है और संगठन के हित में अन्य रेजिमेंटों/यूनिटों में स्थानांतरित किया जा सकता है.

बता दें कि तीनों सेनाओं की तरफ से अग्निपथ योजना को लेकर आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Army Joint Press Conference) की गई. जिसमें इस योजना के फायदों के बारे में बताया गया. दिसंबर में 25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच थलसेना में शामिल हो जाएगा. एयर मार्शल झा ने बताया कि पांच दिन बाद यानी 24 जून को वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इसके ठीक एक महीने बाद यानी 24 जुलाई को ऑनलाइन एग्जाम आयोजित किया जाएगा. एयर मार्शल झा के मुताबिक, दिसंबर के महीने में अग्निवीरों का पहला बैच वायुसेना में शामिल हो जाएगा और 30 दिसंबर से अग्निवीरों की ट्रेनिंग भी शुरु हो जाएगी. 

25 जून तक नौसेना में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

नौसेना के चीफ ऑफ पर्सनल (SOP), वाइस एडमिरल डी के त्रिपाठी ने बताया कि अग्निवीरों के पहले बैच में महिला और पुरूष दोनों शामिल होंगे. 25 जून तक नौसेना में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और 21 नवंबरको अग्निवीर के पहले बैच को आईएनएस चिल्का नेवल बेस पर ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करना होगा. अग्निपथ योजना के तहत महिला-अग्निवीरों को समंदर में युद्धपोत पर तैनात करने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है. वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने ये भी बताया कि फिलहाल नौसेना की 30 महिला-अधिकारी अलग-अलग युद्धपोत पर तैनात हैं. ऐसे में यु्द्धपोतों पर अग्निवीर महिला-नौसैनिकों की तैनाती की भी पूरी तैयारी कर ली गई है. 

ये भी पढ़ें:

मुंबई में अब भी सक्रिय है डी-गैंग, विदेश में बैठा दाऊद इस तरह चला रहा गिरोह

Neemuch News: बुजुर्ग की पिटाई और मौत के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले भांजी तलवार, घर गिराने की तैयारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
Weather Update: उत्तर भारत में समय से पहले 'लू' की आहट! मौसम वैज्ञानिकों ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी
Weather Update: उत्तर भारत में समय से पहले 'लू' की आहट! मौसम वैज्ञानिकों ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम

Embed widget