एक्सप्लोरर

कश्मीर में दो नागरिकों की हत्या, नेशनल कांफ्रेंस के सांसद बोले- अमित शाह की समीक्षा बैठक...

श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने गुरुवार (6 फरवरी, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट कर कहा, "जम्मू-कश्मीर में दो नागरिकों की सुरक्षा बलों द्वारा हत्या कर दी गई है.

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने गुरुवार (6 फरवरी, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट कर कहा, "जम्मू-कश्मीर में दो नागरिकों की सुरक्षा बलों द्वारा हत्या कर दी गई है. ये घटनाएं केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा आयोजित बैठक के 24 घंटे के भीतर हुई हैं, जिसमें सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान शुरू करने के लिए कहा गया था."

नेशनल कांफ्रेंस के सांसद रूहुल्लाह ने (X) पर पोस्ट कर कहा, "अमेरिका में भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाने और निर्वासित करने के बारे में संसद में विपक्षी दलों सहित पूरा राष्ट्र चिंतित है, और हम सभी को चिंतित होना चाहिए." उन्होंने आगे कहा, "कल दिल्ली में भारत के गृह मंत्री द्वारा कश्मीर की सुरक्षा समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर में 2 नागरिक सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए,"

रूहुल्लाह ने आगे कहा, "रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति को हिरासत में यातना देकर मारा गया और दूसरे को सड़क पर सीने में गोली मारकर मार दिया गया, क्योंकि वो (कथित तौर पर) चेकपॉइंट पर नहीं रुका था. मैंने आज संसद में इस मुद्दे को उठाने के लिए समय मांगा, लेकिन मुझे इसके लिए समय नहीं दिया गया." 

इस मामले को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रूहुल्लाह ने INDIA गठबंधन और खासकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए सहयोगियों और देशवासियों से मदद और चिंता की मांग की. उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि देश खासकर कांग्रेस के नेतृत्व वाला भारत गठबंधन, जम्मू-कश्मीर में दो निर्दोष नागरिकों की हत्या के बारे में समान रूप से चिंतित होगा और इन हत्याओं में शामिल सुरक्षाकर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करेगा और न्याय की मांग करेगा."

बता दें कि बीते दिनों कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में 500 लोगों को हिरासत में लिया गया था. नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने इसकी निंदा करते हुए कहा, "कुछ लोगों के कृत्यों के लिए पूरी आबादी को दंडित करना आतंकवाद का विरोध नहीं बल्कि सामूहिक प्रतिशोध है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget