एक्सप्लोरर

'जेल में टॉर्चर से 100 स्वयंसेवकों की हुई थी मौत', इमरजेंसी को लेकर RSS नेता सुनील आंबेकर का बड़ा दावा

Sunil Ambedkar On Emergency: देश में साल 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी को लेकर RSS नेता ने कई किस्से सुनाए. उन्होंने बताया कि उस दौरान सरकार का समर्थन न करने पर कई स्वयंसेवकों को गिरफ्तार किया गया.

Sunil Ambekar On Emergency: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता सुनील आंबेकर ने इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के दौरान आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारियों समेत हजारों स्वयंसेवकों को जेल में डाल दिया गया था और हिरासत में कई प्रकार की यातनाएं दी गई थीं.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार एवं मीडिया विभाग के प्रमुख ने कहा कि इस अवधि में कम से कम 100 संघ कार्यकर्ताओं की मौत हुई. इनमें से कुछ की मौत जेल में हुई जबकि अन्य की मौत बाहर हुई. हमारे पांडुरंग क्षीरसागर (तत्कालीन संघ की अखिल भारतीय प्रबंध समिति के प्रमुख) उन लोगों में से एक थे, जिनकी जेल में अत्यधिक यातना के कारण मौत हो गई.

RSS नेता ने इमरजेंसी को करार दिया काला धब्बा 

सुनील आंबेकर ने कांग्रेस सरकार के आपातकाल लगाए जाने को भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर एक काला धब्बा करार दिया और कहा कि देश में तानाशाही के उन 21 महीनों को कभी नहीं भुलाया जा सकता.

आरएसएस नेता ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान सरकार का समर्थन न करने पर कई आरएसएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और पीटा गया. उन्होंने आगे कहा कि जेल में कई आरएसएस कार्यकर्ताओं पर थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया. 

भारत में ज्यादा दिन नहीं चली तानाशाही: आंबेकर 

उन्होंने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ताओं को टॉर्चर कर उनसे संघ के उन नेताओं के नाम जानने की कोशिश की गई, जो देश भर में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी का विरोध कर रहे थे. देश में लगातार जारी जनांदोलन के कारण आखिरकार तानाशाही का अंत हुआ और देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई.

RSS नेता ने कहा कि भारत में आजादी के केवल 25 साल बाद ही तानाशाही आई थी. ये बात भी समझना जरूरी है कि दुनिया में जहां-जहां भी तानाशाही आई वो लंबे समय तक चली, हालांकि भारत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ. उस समय स्वयंसेवकों ने आंदोलन किए. इस दौरान जेल जाना पड़ा और कई तरह की प्रताड़नाएं झेलनी पड़ी.

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान उस समय के संघ प्रमुख बालासाहेब देवरस को नागपुर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया था. उस समय संघ के लगभग 1,300 प्रचारक थे, जिनमें से 180 प्रचारकों को गिरफ्तार किया गया था. इस कारण कई प्रचारकों को उस समय भेष बदलकर रहना पड़ा. 

ये भी पढ़ें:

क्या कांग्रेस छोड़ेंगे शशि थरूर? मल्लिकार्जुन खरगे के तंज के बाद आया पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget