एक्सप्लोरर

क्या कांग्रेस छोड़ेंगे शशि थरूर? मल्लिकार्जुन खरगे के तंज के बाद आया पहला रिएक्शन

Shashi Tharoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक लेख के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी, जिस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसा है.

Shashi Tharoor Reply Mallikarjun kharge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बार-बार तारीफ करने के लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के सांसद शशि थरूर पर तंज कसा है. खरगे ने कहा कि हमारे लिए देश पहले है, जबकि कुछ लोगों के लिए पीएम मोदी पहले हैं. कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है जब शशि थरूर और कांग्रेस के आलाकमान के बीच मतभेद की खबरें खुलकर सामने आ रही है.

खरगे के तंज के बाद आया थरूर का पहला रिएक्शन

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान के बाद तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है. शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो, पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं." इससे पहले खरगे ने कहा, "शशि थरूर की इंग्लिश बहुत अच्छी है. मैं अंग्रेजी ठीक से नहीं पढ़ सकता. उनकी भाषा बहुत अच्छी है इसीलिए हमने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनाया है."

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे. पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है. हमने कहा कि देश पहले है पार्टी बाद में. कुछ लोगों को लगता है कि मोदी पहले है और देश बाद में. हम क्या कर सकते हैं?" उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मोदी सरकार के अधीन कठपुतली बन गया है.

खरगे ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

खरगे ने कहा, "राहुल गांधी जी आंकड़ों के साथ अपनी बात कह रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग मानने को तैयार नहीं है. चुनाव आयोग एक कठपुतली बन गई है, जिसे BJP ने पकड़ रखा है. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दौरान हमने सीटें जीतीं, लेकिन 5 महीने बाद ही विधानसभा चुनावों में आंकड़े बदल गए. 5 साल में जब वोटर लिस्ट बदलती है तो 2-3% की वृद्धि होती है, लेकिन यहां 5 महीने में ही 8 फीसदी का उछाल देखा गया."

उन्होंने कहा, "मैंने कई चुनाव लड़े और लोगों को लड़वाए, पर ऐसा मैंने कभी नहीं देखा. हम लगातार इस मामले को उठा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है, क्योंकि सब जगह सरकार का कंट्रोल है. हर जगह RSS के लोगों को बैठा रखा है और वहां दूसरों के लिए कोई जगह नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget