एक्सप्लोरर

कई स्कूल और कॉलेजों में रोकी गई सरस्वती पूजा, भड़के RSS नेता बोले- 'बांग्लादेश की तरह...'

पश्चिम बंगाल में कुछ स्कूल और कॉलेजों में सरस्वती पूजा को रोकने पर RSS का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जिहादी ताकतें चिंता का कारण बन गई हैं. हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते जहां ऐसे तत्व पैर जमा सकें.

Saraswati Puja: पश्चिम बंगाल में सरस्वती पूजा समारोह को रोकने के प्रयास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से बयान आया है. आरएसएस के राज्य महासचिव जिष्णु बसु ने बुधवार को कहा कि बंगाल सरकार ऐसी 'जिहादी ताकतों' के किसी भी प्रयास को विफल करे. 

पश्चिम बंगाल में कुछ स्कूलों और कॉलेजों में सरस्वती पूजा के आयोजन पर खास तत्वों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर आरएसएस नेता ने कहा, "पड़ोसी बांग्लादेश की तरह, विशुद्ध जिहादी तत्व विद्या की देवी की पूजा को रोकने की साजिश कर रहे हैं, जिसका राज्य सरकार को उचित तरीके से प्रतिकार करना चाहिए." 

जिहादी ताकतें बन गई चिंता का कारण: RSS

उन्होंने शुक्रवार से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा, "जिहादी ताकतें चिंता का कारण बन गई हैं. हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते जहां ऐसे तत्व पैर जमा सकें. यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि बंगाल की संस्कृति और विरासत पर कोई हमला न हो और हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा हो." 

'RSS का किसी सरकार से झगड़ा नहीं'

उन्होंने कहा, "आरएसएस का किसी सरकार से कोई झगड़ा नहीं है, बल्कि वह केवल यह चाहता है कि बंगाल में पूजा उत्सवों को रोकने के लिए काम कर रहे तत्वों का पता लगाया जाए, उनके जुड़ाव की पहचान की जाए और राज्य इस मुद्दे को दृढ़ता से समाधान करे ताकि अन्य समुदायों की तरह, पूजा करने के हिंदुओं के अधिकार को कोई भी रोक न सके." 

केरल से लेकर बंगाल तक हमारा संगठन: बसु

बसु ने कहा, "राजनीति में हमारी किसी सरकार से लड़ाई नहीं है. केरल में हमारा मजबूत संगठन है, जहां वामपंथी शासन है. पश्चिम बंगाल में हमारी बड़ी उपस्थिति है और राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. कोई भी पार्टी हमारी दुश्मन नहीं है." 

आरएसएस नेता ने हालांकि किसी घटना का उल्लेख नहीं किया, लेकिन वह नादिया जिले के हरिनघाटा में एक प्राइमरी स्कूल, कोलकाता में एक लॉ कॉलेज और बीरभूम में एक प्राइमरी स्कूल में सरस्वती पूजा आयोजित करने को लेकर उठे विवाद से जुड़ी खबरों का जिक्र कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जानें से रोका गया
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जानें से रोका गया
क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी
क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget