एक्सप्लोरर

केरल के पलक्कड़ में RSS नेता की हुई हत्या, पांच बदमाशों ने तलवारों से किया हमला

चश्मदीद वासुदेवन का कहना है कि हमलावरों के हाथों में कुल्हाड़ी थी और श्रीनिवासन के शरीर पर चोट के निशान थे. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है.

केरल के पलक्कड़ में शनिवार दोपहर एक घटना में आरएसएस के एक नेता की हत्या कर दी गई. आरएसएस नेता की पहचान पूर्व शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रीनिवासन के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल श्रीनिवासन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

हमलावरों के एक गुट ने तलवार और अन्य हथियारों से श्रीनिवासन पर हमला किया. श्रीनिवासन की पलक्कड़ एसके मोटर्स नाम से दुकान है. आज दोपहर जब वे दुकान पर थे, तब बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

श्रीनिवासन के शरीर पर चोट के निशान

चश्मदीद वासुदेवन का कहना है कि हमलावरों के हाथों में कुल्हाड़ी थी और श्रीनिवासन के शरीर पर चोट के निशान थे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. वारदात दोपहर करीब एक बजे की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरोह में पांच हमलावर थे. वे तीन वाहनों से मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर श्रीनिवासन पर बेरहमी से हमला किया. उन पर चाकू से वार किया गया, जिसके कई निशान शरीर पर थे. श्रीनिवासन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व शारीरिक शिक्षण प्रमुख थे.

पीएफआई के नेता की हुई थी हत्या

इससे कुछ घंटे पहले यहां पास के एक गांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक नेता की हत्या का मामला सामने आया था. 43 वर्षीय सुबैर की जिले के एलाप्पल्ली में कथित तौर पर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह शुक्रवार दोपहर एक मस्जिद में नमाज अदा कर घर लौट रहे थे. वहीं, आरएसएस नेता पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया कि श्रीनिवासन की हत्या के पीछे पीएफआई की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) है.

ये भी पढ़ें-

By-Polls Results: आसनसोल से शत्रुघ्न, बालीगंज में बाबुल सुप्रियो ने मारी बाजी, ममता ने यूं दी बधाई

शंघाई में कोरोना ने मचाई तबाही, एक दिन में 24000 से ज्यादा मरीज मिले, कई घरों में खाने का संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget