एक्सप्लोरर

शंघाई में कोरोना ने मचाई तबाही, एक दिन में 24000 से ज्यादा मरीज मिले, कई घरों में खाने का संकट

चीन में कोरोना ने तबाही मचा रखी है. सबसे भयावह स्थिति शंघाई की है. यहां तमाम सख्ती के बाद भी कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार को शंघाई में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले.

चीन में कोरोना की चौथी लहर ने भारी तबाही मचा रखी है. सबसे भयावह स्थिति शंघाई की है. यहां तमाम सख्ती और लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार को शंघाई में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले. रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 20700 मरीज ऐसे मिले जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 3400 से अधिक मरीज ऐसे मिले जिनमें कोरोना के लक्षण थे.

लॉकडाउन का भी फायदा नहीं

चीन सरकार ने करीब 15 दिन पहले ही मामले बढ़ने पर शंघाई में सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी वहां स्थिति कंट्रोल होती नहीं दिख रही है. रोजाना यहीं पर सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, यहां पर रोज मामलों में तेजी आ रही है. शंघाई और चीन के अन्य शहरों में संक्रमण की जांच पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. कई राउंड की टेस्टिंग हो रही है. अस्पतालों में भी कोविड मरीजों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. अतिरिक्त बेड और अतिरिक्त अस्पताल बनाए गए हैं.

खाने की हो रही है दिक्कत

कोरोना की वजह से शंघाई कई दिनों से लॉक है. इन सबके बीच यहां के लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं. कई घरों में खाना तक नहीं है. चीन के सरकारी ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई कोरोना वायरस के मामले में अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. लोगों को खाने की भी दिक्कत हो रही है. इंटरनेट पर लोग सरकार के खिलाफ खूब गुस्सा उतार रहे हैं. शंघाई में इलाज के इंतजार में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद लोगों में ज्यादा नाराजगी देखी जा रही है.

तो क्या मौत भी छिपा रहा है चीन

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों को भी फिर से छिपा रहा है. शंघाई के एक अस्पताल में शुक्रवार को करीब 12 बुजुर्गों की कोरोना से मौत हुई, लेकिन इन्हें कोरोना में नहीं जोड़ा गया. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020 के बाद से शहर में इस बीमारी से कोई मौत नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें

Gorakhnath Temple Attack: आरोपी मुर्तज़ा को आतंकियों ने दिए जिहादी सेल एक्टिव करने के निर्देश, 'ऑपरेशन मंसूबा' की हो रही थी तैयारी

कांग्रेस को पटरी पर लाने की तैयारी? सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक, बड़े नेताओं समेत प्रशांत किशोर भी पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget