एक्सप्लोरर

आरएसएस के लिए अब राम मंदिर निर्माण नहीं, कश्मीर है प्राथमिकता: शिवसेना

शिवसेना ने कहा, ‘‘संघ परिवार ने राम मंदिर के मुद्दे को किनारे रखकर पुलवामा और कश्मीर जैसे विषयों पर ध्यान देने का फैसला किया है. आरएसएस का यह भी मानना है कि कश्मीर की समस्याएं सुलझाने के लिए देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है.’’

मुंबई: शिवसेना ने शनिवार को एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नया रुख यह है कि राम मंदिर मुद्दे को अस्थायी तौर पर किनारे रखा जाए और पुलवामा हमले के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर कश्मीर के मुद्दे को ‘‘प्राथमिकता’’ दी जाए, क्योंकि यह देश में मौजूदा विमर्श के अनुकूल है.

शिवसेना ने कहा कि चूंकि कांग्रेस और अन्य पार्टियों का प्रस्तावित महागठबंधन देश में कभी स्थिरता और शांति नहीं ला सकता, इसलिए आरएसएस का बदला हुआ रवैया एक तरह से देश के लिए अनुकूल है. हालांकि, शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में दावा किया कि पिछले पांच साल में पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया. पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रचारित किए गए उस नारे को दोहराने की जरूरत पर भी सवाल उठाए जिसमें ‘‘स्थिर सरकार और एक मजबूत प्रधानमंत्री’’ चुनने की बात कही गई थी.

शिवसेना ने पुलवामा जैसी घटनाएं रोकने के लिए देश में एक स्थिर सरकार की जरूरत बताई. बीते 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के एक काफिले पर हुए फिदायीं हमले में इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हुए थे. पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. बीजेपी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन तय करने और सीटों के बंटवारे पर समझौता होने के कुछ दिनों बाद लिखे गए इस संपादकीय में शिवसेना ‘‘पहले मंदिर, फिर सरकार’’ के अपने पहले के रुख से पलटती हुई नजर आई और अब उसने कहा है कि ‘‘भगवान से ज्यादा महत्वपूर्ण देश होता है.’’  हालांकि, शिवसेना ने सवाल किया कि क्या राम मंदिर 2019 के चुनावों के बाद भी बनेगा.

शिवसेना ने कहा, ‘‘संघ परिवार ने राम मंदिर के मुद्दे को किनारे रखकर पुलवामा और कश्मीर जैसे विषयों पर ध्यान देने का फैसला किया है. आरएसएस का यह भी मानना है कि कश्मीर की समस्याएं सुलझाने के लिए देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है.’’ संपादकीय के मुताबिक, संघ का मानना है कि आतंकवाद को तब तक नहीं हराया जा सकता जब तक केंद्र में स्थिर सरकार और एक मजबूत प्रधानमंत्री नहीं होगा.

शिवसेना ने एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि संघ अब चाहता है कि उसके स्वयंसेवक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में बात करने की बजाय पुलवामा हमले के बारे में लोगों को जागरूक करें.  पार्टी ने कहा, ‘‘अब आरएसएस को लग रहा है कि लोगों का ध्यान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता, अनुच्छेद 370 को खत्म करने जैसे मुद्दों से हटाकर कश्मीर और पुलवामा जैसे मुद्दों और एक स्थिर सरकार चुनने की तरफ आकृष्ट किया जा सकता है.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार पिछले पांच साल में पाकिस्तान पर लगाम लगाने में नाकाम रही है. शिवसेना ने कहा, ‘‘कश्मीर के मौजूदा हालात पिछले 70 साल के पहले से भी ज्यादा खराब हैं. कश्मीरी पंडितों की ‘घर वापसी’ के बारे में तो भूल ही जाएं, अब मुस्लिम युवा भी रोजगार की तलाश में कश्मीर से पलायन कर रहे हैं.’’

पार्टी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंकवाद के प्रभाव के कारण नौकरियों का अभाव हो गया है. आतंकवाद के कारण अब कश्मीरी नौजवान रोजगार की तलाश में कश्मीर से बाहर जाने लगे हैं.

यह भी पढ़ें-

अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अर्धसैनिक बलों को भी मिलेगा शहीद का दर्जा- राहुल गांधी

यूपी में गठबंधन और भाजपा से टक्कर लेने के लिए ये है प्रियंका गांधी का प्लान

एयरो इंडिया 2019: पार्किंग में लगी भीषण आग, करीब 100 कार जलकर खाक

विराट कोहली बोले, 'हम देश के साथ खड़े हैं, वही होगा जो सरकार और BCCI चाहेगी'

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के जनाज़े में खुद जाएं PM मोदी', ओवैसी का विदेश नीति पर करारा हमला
'ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के जनाज़े में खुद जाएं PM मोदी', ओवैसी का विदेश नीति पर हमला
Asaduddin Owaisi News: 'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
पीएम मोदी 27 जून को पहुंचेंगे सेशेल्स, हिंद महासागर में बड़ा खेल, अब चीन का प्लान होगा फेल!
पीएम मोदी 27 जून को पहुंचेंगे सेशेल्स, हिंद महासागर में बड़ा खेल, अब चीन का प्लान होगा फेल!
Ram Mandir Donation Row: चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस
चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस

वीडियोज

दिल कहे BUY, दिमाग कहे WAIT! Triumph Tracker 400 Review #autolive
₹5 लाख की कार आज ₹10 लाख की क्यों? आखिर पैसा जा कहाँ रहा है? #autolive
Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
Explained: मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो लेते जान, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
Venezuela Earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 164 हुई, 1 हजार से ज्यादा घायल, भारत ने की मदद की पेशकश
LIVE: वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 164 हुई, 1 हजार से ज्यादा घायल, भारत ने की मदद की पेशकश
देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगिए और दीजिए इस्तीफा, राहुल का धर्मेन्द्र प्रधान पर बड़ा हमला
देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगिए और दीजिए इस्तीफा, राहुल का धर्मेन्द्र प्रधान पर बड़ा हमला
Embed widget