एक्सप्लोरर

RSS Chief Mohan Bhagwat: ‘ग्रामीण इलाकों में देश विरोधी तत्व सक्रिय’, जानिए लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर क्या कुछ बोले मोहन भागवत

Conversion And Love Jihad: मोहन भागवत लखनऊ में चार दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने संघ की बैठक में हिस्सा लिया और स्वंयसेवकों की बात सुनी.

Mohan Bhagwat On Love Jihad: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के चीफ मोहन भागवत ने धर्म परिवर्तन और लव जिहाद पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन दोनों मुद्दों को आक्रामक तरीके से लोगों के सामने उठाना चाहिए और ये सुनिश्चित करना चाहिए कि इस पर अंकुश लगाया जाए.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लखनऊ में एक बैठक के दौरान मोहन भागवत ने आरएसएस कार्यकर्ताओं से कहा, “धर्म परिवर्तन का खतरा ग्रामीण इलाकों में कहीं ज्यादा है, जो भारी चिंता का कारण है. हमें खासतौर पर उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है जहां राष्ट्रविरोधी और असामाजिक तत्व सक्रिय थे.” मोहन भागवत लखनऊ में चार दिनों के दौरे पर हैं.

जागरूकता फैलाने का काम करेंगे स्वंयसेवक

संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में खासतौर पर उन इलाकों में जहां पर असामाजिक और राष्ट्र विरोध तत्व सक्रिय हैं, लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए काम किया जाएगा. मोहन भागवत ने कहा, “लव जिहाद और धर्मांतरण रोकने के लिए समाज को जागरुक करना जरूरी है. संघ की शाखाएं जहां पहुंचती हैं वहां पर इस तरह की समस्या अपने आप खत्म हो जाती हैं. इसलिए शाखाओं को लेकर हर तबके और क्षेत्र में पहुंचना है.”

'धर्मांतरण के बारे में हिंदुओं को बताएं कार्यकर्ता'

उन्होंने आगे कहा, “संघ के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है, वह खुद हिंदुओं के बीच धर्मांतरण के बारे में बताएं, उन्हें जागरूक करें. सबसे पहला काम हो सबको जागरूक करना. संघर्ष की बजाए संवाद का रास्ता चुनें ताकि संघ को लेकर बेवजह विवाद न खड़ा हो.” आरएसएस प्रमुख ने कहा कि धर्मांतरण के एक-एक मामले की तह में जाना चाहिए. कारण पता होने से ही निराकरण संभव है.

ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'धर्म के नाम पर बच्चे के साथ ऐसा होना गलत', मुजफ्फरनगर मामले पर बोला सुप्रीम कोर्ट, यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
‘आगे की लड़ाई UP से शुरू होगी’, समाजवादी पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
‘आगे की लड़ाई UP से शुरू होगी’, समाजवादी पार्टी के सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget