एक्सप्लोरर

कानपुर पहुंचेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, ‘केशव भवन’ और डॉ. अंबेडकर सभागार का करेंगे उद्घाटन

RSS Chief in Kanpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार (14 अप्रैल) को डॉ. भीमराम अंबेडकर सभागार और केशव भवन का उद्घाटन करने कानपुर आएंगे.

RSS Chief Mohan Bhagwat in Kanpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज (13 अप्रैल) शाम कानपुर पहुंचेंगे. उनके इस दौरे को संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. डॉ. भागवत अफीम कोठी क्षेत्र में बने संघ के नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय ‘केशव भवन’ का उद्घाटन करेंगे. यह भवन कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत का प्रमुख केंद्र होगा और संघ के विभिन्न सामाजिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन यहीं से होगा.

कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार, डॉ. मोहन भागवत सोमवार (14 अप्रैल) की सुबह 10:30 बजे भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इसके बाद सुबह 10:40 बजे वे ‘भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार’ का उद्घाटन करेंगे. इस सभागार का नाम संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के सम्मान में रखा गया है, जिनकी जयंती भी 14 अप्रैल को मनाई जाती है.

संघ का सामाजिक विस्तार और अंबेडकर सम्मान

RSS की ओर से डॉ. अंबेडकर के नाम पर सभागार का निर्माण इस बात का संकेत है कि संघ अब समाज के हर वर्ग से संवाद और जुड़ाव को और गहरा करना चाहता है. संघ पहले भी कई बार यह कह चुका है कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, शिक्षा और संविधान का जो रास्ता दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है. संघ प्रमुख के इस दौरे को सामाजिक समरसता के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है.

केशव भवन’ – एक नया संगठनात्मक केंद्र

नए प्रांतीय कार्यालय ‘केशव भवन’ का निर्माण संघ की बढ़ती गतिविधियों को बेहतर समन्वय देने के लिए किया गया है. यह भवन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर बनाया गया है. इस भवन में प्रशिक्षण, बैठकें और सामाजिक योजनाओं पर काम किया जाएगा. संघ के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों के लिए यह एक संगठित मंच की तरह कार्य करेगा.

डॉ. मोहन भागवत का कानपुर दौरा न केवल संघ के संगठनात्मक विस्तार का संकेत है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और डॉ. अंबेडकर को सम्मान देने का प्रतीक भी है. 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget