एक्सप्लोरर

Rohini Court Blast केस में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस हिरासत में की खुदकुशी की कोशिश, AIIMS में चल रहा इलाज

Rohini Court Blast: कटारिया को अपने पड़ोसी की जान लेने की मंशा से 09 दिसंबर को रोहिणी अदालत (Rohini Court) के अंदर एक टिफिन (tiffin box) में देशी बम कथित रूप से लगाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था.

Rohini Court Blast: दिल्ली की रोहिणी अदालत (Rohini Court) के अंदर विस्फोटक लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डीआरडीओ के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक (Senior scientist of DRDO) ने पुलिस हिरासत (Police Custody) में शौचालय में हैंडवाश (Hand wash in washroom) निगलकर कथित रूप से खुदकुशी की कोशिश (attempted suicide) की. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उनके अनुसार, 74 वर्षीय आरोपी भरत भूषण कटारिया (Bharat Bhushan Kataria) का एम्स (AIIMS) में इलाज चल रहा है और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है. वह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं.

कटारिया को अपने पड़ोसी की जान लेने की मंशा से 09 दिसंबर को यहां रोहिणी अदालत (Rohini Court) के अंदर एक टिफिन (tiffin box) में देशी बम कथित रूप से लगाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था. उनके पड़ोसी ने उनके विरूद्ध कई मामले दर्ज करा रखे थे और उस दिन वह अदालत परिसर में मौजूद था. आरोपी से शुक्रवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की विशेष शाखा ने पूछताछ की थी और उसी दिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस के अनुसार, तब से वह पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.

हैंडवाश निगलने के बाद हो गए बेहोश

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात को शौचालय में कटारिया ने कथित रूप से तरल हैंडवाश निगल लिया और बाद में बेहोश पाए गए. उन्हें उल्टियां आने लगीं और बाद में होश आने पर उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से उन्हें एम्स भेज दिया गया.

एम्स में चल रहा इलाज, की जाएगी पूछताछ

अधिकारी ने कहा, "जब पुलिसकर्मी अस्पताल में उनसे मिलने गए, तो उन्होंने उनसे कहा कि उन्होंने कुछ नहीं निगला है, लेकिन जब हमने डॉक्टरों से बात की तब उन्होंने बताया कि उन्होंने हैंडवाश निगल लिया था." अधिकारी ने कहा, "उनका एम्स में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है. एक वरिष्ठ डॉक्टर कल उनकी जांच करेंगे और आशा है कि उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी. उनसे शीघ्र ही पूछताछ की जाएगी."

जांच में नहीं कर रहे सहयोग- अधिकारी 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले से ही यह तैयारी कर रखी थी कि यदि पकड़े गए तो पूछताछ से कैसे बचना है. उन्होंने कहा, "वह गुमराह कर रहे हैं और सवालों से बचने के लिए जांच दल को कहानियां सुना रहे हैं. वह सहयोग नहीं कर रहे हैं और उन्होंने पूछताछ से बचने के लिए, जो भी व्यवस्था के बारे में पढ़ रखा है, उसे अपनाया है."

ये भी पढ़ें-

National Employment Policy पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री बोले- सरकार किसी की भी हो, लागू करने पर कर देंगे मजबूर

Watch: कैलाश विजयवर्गीय के पुशअप्स पर उमर अब्दुल्ला का आया बयान, निशाना साधते हुए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget