एक्सप्लोरर

National Employment Policy पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री बोले- सरकार किसी की भी हो, लागू करने पर कर देंगे मजबूर

Delhi Minister Gopal Rai On National Employment Policy: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने राष्ट्रीय रोजगार नीति को लेकर कहा कि इसकी मांग अलग-अलग संगठन कर रहे हैं.

Delhi Minister Gopal Rai On National Employment Policy: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Environment Minister Gopal Rai) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय रोजगार नीति (National Employment Policy) को लेकर कहा कि इसकी मांग अलग-अलग संगठन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक जनता के रोजगार की गारंटी नहीं होती, तब तक देश का विकास नहीं होगा.

उन्होंने कहा, "केंद्र में अलग-अलग सरकारें रहीं, मगर आज भी राष्ट्रीय रोजगार नीति (National Employment Policy) नहीं बन पाई. देश की आधी आबादी, मजदूर युवा आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. ठेके पर काम कर रहे हैं, जहां काम आज है, कल नहीं है."

गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा, "इस देश में लाखों वैकेंसी हैं, पर भर्ती नहीं होती. होती है, तो घोटाला होता है और भर्ती कैंसिल हो जाती है. सरकार किसी की भी होगी हम राष्ट्रीय रोजगार नीति (National Employment Policy) लागू करने के लिए मजबूर कर देंगे. आज राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस पर हम नारा देते हैं, नफरत नहीं रोजगार चाहिए, जीने का अधिकार चाहिए."

भारतीयों ने संविधान बनाया, हम भी रोजगार नीति बना रहे- गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा, "हमने इस रोजगार संसद के जरिए रोजगार नीति (Employment Policy) का प्रस्ताव रखा है. लोग कहते हैं, ये सरकार का काम है, आप कैसे कर सकते हैं. यही बात अंग्रेज बोलते थे, पर भारतीयों ने संविधान बनाया हम भी रोजगार नीति बना रहे. इसे हम प्रधानमंत्री मोदी को सौपेंगे. कल पूरे देश से 500 जिलों से युवा प्रधानमंत्री को चिट्ठी देंगे." 

केंद्र सरकार की मर्जी के बिना दिल्ली में कुछ नहीं हो पाता- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा, "अगले साल 23 मार्च को भगत सिंह के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय रोजगार सम्मेलन आयोजित करेंगे, जिसमें देश के हर राज्य से लोग आएंगे. लोग कहते हैं दिल्ली में आपकी सरकार है. आप कानून क्यों नहीं बनाते. हमारे हाथ-पैर दिल्ली में कटे हैं, बिना केंद्र सरकार की मर्जी के दिल्ली में कुछ नहीं हो पाता." उन्होंने कहा, "कोरोना काल के बाद पूरा देश आज रोजगार के संकट से जूझ रहा है. रोजगार देने की जगह छीन लिया गया, इसलिए हमें इस नीति की जरुरत है."

ये भी पढ़ें-

Kerala News: केरल में BJP और SDPI के दो नेताओं की हत्या पर बवाल, आलप्पुडा में धारा 144 लागू

UP Elections 2022: यूपी चुनाव का सबसे ताजा सर्वे, इस पार्टी के वोटों में हुआ इजाफा, जानिए किसको मिलेगी सत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget