एक्सप्लोरर

कभी दिखे साथ तो अब मंत्री बनते ही राहुल गांधी की लगा दी क्लास, जानें क्या नसीहत दे रहे जयंत चौधरी

Jayant Chaudhary: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि पिछले 3 सालों में 90 फीसदी छोटे निवेशकों ने अनियंत्रित एफएंडओ ट्रेडिंग में 1.8 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. इस पर जयंत चौधरी ने जवाब दिया है.

Jayant Chaudhary Reply Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (24 सितंबर 2024) को शेयर बाजार में हलचल हो लेकर पोस्ट किया था. फ्यूचर एंड ऑप्शन या एफएंडओ ट्रेडिंग को लेकर उन्होंने कहा था कि पिछले 3 सालों में 90 फीसदी छोटे निवेशकों ने 1.8 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. अब इस पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब दिया है.

ट्रेडिंग वॉल्यूम में ग्रोथ को लेकर जयंत चौधरी का जवाब

केंद्रीय मंत्री और आरलेडी नेता जयंत सिंह चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ट्रेडिंग वॉल्यूम में ग्रोथ आना केवल शेयर बाजार में गहराई का संकेत है. उन्होंने कहा, "ये एक इंडीकेटर है कि किसी ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट में निवेशकों का निवेश और रुचि बढ़ रही है. एफएंडओ (फ्यूचर एंड ऑप्शन) का इस्तेमाल इक्विटी मार्केट में पोजीशन के हेजिंग के लिए भी किया जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है जिससे एफएंडओ में हुआ घाटा निवेशकों के कुल मिलाकर उठाए गए घाटे का संकेतक ना हो."

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में पंजीकृत निवेशकों की कुल संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. रजिस्टर्ड निवेशकों के रूप में भारतीयों की बड़ी भागीदारी इस बात को खारिज करती है कि बड़े अकाउंट छोटे निवेशकों की कीमत पर पैसा बना रहे हैं."

स्टॉक मार्केट को लेकर बोले जयंत चौधरी

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने ये भी कहा कि देश का स्टॉक मार्केट किसी अर्थव्यवस्था को मापने के लिए अच्छा बैरोमीटर साबित हो सकता है. उन्होंने कहा, "ये भले ही चर्चा के लिए एक अच्छा विषय हो सकता है, लेकिन सिर्फ शेयर बाजार को नीचा दिखाना और रेगुलेटर्स को घाटे के लिए कहना उचित नहीं लग रहा है. ऐसे समय में जब शेयर बाजार अपने ऑलटाइम हाई पर है और इसके निवेशकों की संख्या 10 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है तो इस तरह की बात बौद्धिक बेईमानी लग सकती है."

ये भी पढ़ें : मिनी पाकिस्तान कहने वाले कर्नाटक के जस्टिस श्रीसानंदा ने मांगी माफी, सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया केस

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget