एक्सप्लोरर

तकरार की पूरी कहानी: जेडीयू ने कांग्रेस को सुनाया फैसला, या तो तेजस्वी इस्तीफा दें, नहीं तो होंगे बर्खास्त-सूत्र

नीतीश के साथ तेजस्वी का मंच साझा ना करना इस बात को बताता है कि खटास की खाई अब बहुत चौड़ी हो चुकी है. यही वजह है कि नीतीश की पार्टी के नेता सीधे अब लालू को चुनौती दे रहे हैं.

नई दिल्ली:  सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच बात बंद हो गई है. सीबीआई के मुकदमे में आरोपी लालू के बेटे तेजस्वी को हर हाल में इस्तीफा तो देना ही होगा. लालू के इंकार के बाद अब कांग्रेस की ज़िम्मेदारी बन गई है कि तेजस्वी से इस्तीफा के लिए लालू को मना ले. सूत्रों के मुताबिक नीतीश ने कांग्रेस को अपना फैसला सुना दिया है. तेजस्वी या तो इस्तीफा दें या फिर बर्खास्त होंगे. इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है. अब कांग्रेस के दिग्गज नीतीश के इस फैसले से परेशान हो गए हैं. लालू ने कल शाम में कहा था कि उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कोई बात नहीं हुई है. ऐसे में कांग्रेस के नेता अब महागठबंधन को बचाने में लग गए हैं. बिहार में महागठबंधन के बीच चल रही तकरार की वजह से सरकार पर संकट बरकरार है. पटना में कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम में नीतीश कुमार पहुंचे, लेकिन तेजस्वी यादव नहीं आए. नीतीश के ठीक बगल वाली कुर्सी पर तेजस्वी के नेम प्लेट को ढंक दिया गया बाद में नेम प्लेट को हटा दिया गया है. तेजस्वी यादव का इस्तीफा नहीं होगा. यह लालू ने एलान कर दिया. तो क्या अब महागठबंधन टूटने वाला है ? तेजस्वी यादव के इस्तीफे और लालू से महागठबंधन के पत्रकारों के सवाल पर पटना में नीतीश कुमार हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए. अब सभी यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार अब लालू से दूरी बनाएंगे. बिहार महागठबंधन में तकरार बढ़ती जा रही है. इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब नीतीश कुमार के कार्यक्रम में शामिल होने तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. आज कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी को भी शामिल होना था. इस मंच पर तेजस्वी का नेम प्लेट भी लगाया गया था लेकिन आखिरी समय में उनका आना कैंसिल हो गया. पूरी खबर पढ़ें मतलब अब स्पष्ट है कि महागठबंधन टूटने का काउंटडाउन शुरु हो चुका है. इसकी एक वजह नीतीश और लालू यादव की पार्टी की तरफ से की जा रही तल्ख बयानबाजी भी है. जिसमें तेजस्वी के बचाव में सीधे पिता लालू यादव उतरे तो नीतीश की छवि के लिए जेडीयू के बड़े नेता. 5 वजहें जिनसे महागठबंधन में बढ़ी तकरार ! नीतीश के साथ तेजस्वी का मंच साझा ना करना इस बात को बताता है कि खटास की खाई अब बहुत चौड़ी हो चुकी है. यही वजह है कि नीतीश की पार्टी के नेता सीधे अब लालू को चुनौती दे रहे हैं. फिलहाल बीजेपी बिहार की इस सियासी उथल पुथल को दूर से देख रही है. और कोशिश कर रही है कि नीतीश ने जिस नैतिकता की दुहाई देकर तेजस्वी का इस्तीफा मांगा है, उसका इस्तेमाल किया जाए. तेजस्वी यादव के समर्थन में शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- सिर्फ आरोप लगने पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए ये सारा विवाद इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि 7 जुलाई को लालू यादव के 12 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी. लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 8 लोगों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया. मामला रेलवे के टेंडर घोटाले से जुड़ा हुआ है. चूंकि तेजस्वी यादव नीतीश सरकार में मंत्री हैं, और उनके खिलाफ भी FIR हुई है, इसलिए इस्तीफा मांगा जा रहा है. अब निगाहें नीतीश कुमार के रुख पर टिकी हुई हैं. तेजस्वी यादव पर उनका फैसला ही बिहार के राजनीतिक भविष्य को तय करेगा. बिहार: JDU बोली- ‘संपत्ति का ब्योरा दे लालू परिवार’, RJD बोली- ‘BJP के जाल में न फंसे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget