एक्सप्लोरर

एक्ट्रेस रिया कुमारी हत्याकांड में आया नया मोड़, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Riya Kumari Murder Case: रिया कुमारी की बुधवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रिया को उस समय गोली मारी गई जब वह अपने पति प्रकाश कुमार के साथ गाड़ी से ट्रैवल कर रही थीं.

Riya Kumari Husband Arrested: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार (28 दिसंबर) को  झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी (Riya Kumari) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने इस घटना के बाद रिया के पति प्रकाश कुमार (Prakash Kumar) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मृतक हीरोइन के पति को गुरुवार (29 दिसंबर) को कोर्ट में पेश करेगी. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को शक है कि प्रकाश ने ही डकैती की साजिश रची थी. पुलिस ने जब प्रकाश से मामले को लेकर पूछताछ की तो पाया कि उसके बयानों में अंतर था.

हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने बताया कि मृतक रिया कुमारी के परिवारवालों ने उनके पति प्रकाश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ रिया कुमारी को पीटने और मानसिक तौर पर टॉर्चर करने संबंधी मामले में शिकायत दर्ज की गई है. इतना ही नहीं परिवारवालों का आरोप है कि प्रकाश ने रिया को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

पति प्रकाश कुमार ने क्या कहा?

झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी के परिवारवालों की शिकायत पर बघनान थाने की पुलिस ने रिया के पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. प्रकाश कुमार का कहना है कि वह कुछ भी कर सकता है लेकिन अपनी पत्नी को मार नहीं सकता. पुलिस ने कहा कि रिया के शव का फॉरेंसिक टेस्ट किया जाएगा. रिया के शव से सैंपल लिए जाएंगे. रिया के शरीर में गन पाउडर के निशान या मौत से पहले हाथापाई के निशान फॉरेंसिक टेस्ट से पता लगाए जा सकते हैं. रिया प्रकाश की दूसरी पत्नी थीं. सूत्रों के मुताबिक, रिया को पहले भी कई बार प्रकाश ने धमकी दी थी.

लूटपाट की कोशिश के दौरान मारी गोली

बता दें कि झारखंड की फेमस एक्ट्रेस रिया कुमारी की बुधवार (28 दिसंबर) को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जिस समय रिया कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार के साथ गाड़ी से ट्रैवल कर रही थीं. बताया जा रहा है कि वह परिवार के साथ हावड़ा होते हुए कलकत्ता जा रही थीं. तभी कुछ बदमाशों ने एक्ट्रेस के पति से लूटपाट करने की कोशिश की.

बदमाशों को रोकने के लिए बीच में आईं रिया को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. बदमाशों ने जब रिया को गोली मारी, उस समय गाड़ी में उनकी ढाई साल की बेटी भी मौजूद थी. घटना के बाद रिया के पति प्रकाश कुमार ने लोकल पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रिया के शव को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी. 

कौन हैं रिया के पति प्रकाश कुमार?

रिया मर्डर केस में उनके पति की गिरप्तारी के बाद हर कोई उनके बारे में जानने का इच्छुक है. रिया के परिवारवालों ने उनके पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, रिया कुमारी के पति प्रकाश कुमार पेशे से फिल्म डायरेक्टर हैं. उन्होंने कई शॉर्ट और ऐड फिल्मों का निर्माण किया है. इसके अलावा उनका माइंस का भी कारोबार है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Kandukur Stampede: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किस मुख्यमंत्री पर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किस मुख्यमंत्री पर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget