एक्सप्लोरर

जितेन्द्र सिंह के BJP में शामिल होने पर हैरान रीता बहुगुणा जोशी बोलीं- ये वही हैं जिसने मेरा घर जलाया | जेपी नड्डा से की ये अपील

Jitendra Singh Babloo Joins BJP: विधानसभा चुनाव से पहले जितेन्द्र सिंह बबलू के बीजेपी में शामिल होने पर भड़कीं रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वे इस खबर से सन्न हैं.

Jitendra Singh Babloo Joins BJP: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर जलाने के आरोपी और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू के बीजेपी में बुधवार को शामिल होने पर यूपी की सियासत में एक नया मोड़ आ गया है. विधानसभा चुनाव से पहले जितेन्द्र सिंह बबलू के बीजेपी में शामिल होने पर भड़कीं रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वे इस खबर से सन्न हैं. उन्होंने कहा कि ये वही शख्स है जिसने 2009 के जुलाई में उनके घर में आग लगा दी थी, जिस वक्त वह खुद मुरादाबाद जेल में बंद थीं.

रीता बहुगुणा बोलीं- जरूर उसने छिपाई होगी जानकारी

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बीजेपी में शामिल होने से पहले जरूर जितेन्द्र सिंह बबलू ने यह जानकारी छिपाई होगी. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को जरूर इस बारे मे जानकारी होनी चाहिए. रीता बहुगुणा ने कहा- मैं पार्टी के राज्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह अनुरोध करती हूं कि वह इसकी सदस्यता खत्म करें क्योंकि उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उसने मेरे घर में भी आग लगाई है.

गौरतलब है कि ये वही बबलू हैं जिन्हें पिछले साल भी पार्टी में लाने की कोशिश की गई थी लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के जबरदस्त विरोध के कारण फैसला वापस लेना पड़ा था. लेकिन आज बबलू को बीजेपी का भगवा पट्टा पहनाकर पार्टी नेताओं ने उन्हें अपना बना ही लिया.

दर्जन भर मुकदमे झेल रहे जितेंद्र सिंह बबलू अब बीजेपी के सदस्य हैं. जिन्हें पार्टी में आने से रोकने के लिए पिछले साल आसमान सिर पर उठा लिया था. इस बार सब चुपके-चुपके हुआ. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी ऑफिस पहुंच चुके थे. सबको यही बताया गया कि बीएसपी और कांग्रेस से कुछ नेता शामिल हो रहे हैं. लेकिन जब मंच पर बबलू आए तो सबके होश उड़ गए. मायावती सरकार में बबलू बीएसपी के दबंग विधायक थे. अयोध्या से लेकर लखनऊ तक उनकी तूती बोलती थी.

उनकी गिनती मायावती के करीबी नेताओं में होने लगी. उनके भाई को बहिन जी ने एमएलसी बनवा दिया. इसी बीच एक ऐसी घटना हो गई कि बबलू देश भर के हेडलाइन में आ गए. लखनऊ में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा का घर जलाने की कोशिश हुई. बबलू और उनके साथियों पर केस दर्ज हुआ. उन्हें जेल भी जाना पड़ा. रीता बहुगुणा अब बीजेपी में हैं. प्रयागराज से पार्टी की लोकसभा सांसद हैं. योगी सरकार में मंत्री भी रहीं. 

पहले रद्द करना पड़ा था बबलू को बीजेपी में लाने का फैसला

वहीं पिछले साल जब बबलू को पार्टी में शामिल कराने का फैसला हुआ था, तब भी स्वतंत्र देव सिंह ही अध्यक्ष थे. तब इतना विरोध हुआ कि अयोध्या से लेकर लखनऊ तक खलबली मच गई. बीजेपी के कई विधायकों ने विरोध किया. बीकापुर से पार्टी की एमएलए शोभा सिंह ने तो अनशन की धमकी दे दी थी. पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में बीजेपी ऑफिस को घेर लिया था. बबलू को ऑफिस के अंदर न आने देने की कसमें खाई जा रही थीं. रीता बहुगुणा ने भी इस फैसले का विरोध किया था. आखिरकार बबलू के बीजेपी में आने के फैसले को रद्द करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: UP Election: जितेंद्र सिंह बबलू BSP छोड़ BJP में शामिल, बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का है आरोप

Kejriwal Govt Vs LG: दिल्ली में फिर केजरीवाल सरकार बनाम एलजी, उपराज्यपाल की मीटिंग पर सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget