एक्सप्लोरर

UP Election: जितेंद्र सिंह बबलू BSP छोड़ BJP में शामिल, बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का है आरोप

Uttar Pradesh Election: बड़े ही मान सम्मान के साथ जितेंद्र सिंह बबलू को आज बीजेपी में शामिल कर लिया गया. ये वही बबलू हैं जिन पर बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का आरोप है.

Uttar Pradesh Election: यूपी में बीजेपी और योगी सरकार क्या अलग-अलग राह पर है? ये सवाल पार्टी के लोग ही पूछ रहे हैं. लखनऊ में बीजेपी ऑफिस में आज जो हुआ उसका इशारा तो कम से कम ऐसा ही है. सीएम योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल बने हुए हैं. एंटी माफिया अभियान में अपराधी किस्म के लोगों को जेल भेजा जा रहा है. उनकी संपत्ति कुर्क की जा रही है तो दूसरी तरफ अयोध्या के बाहुबली जितेंद्र सिंह बबलू को आज बीजेपी में शामिल कर लिया गया, बड़े ही मान सम्मान के साथ. ये वही बबलू हैं जिन पर बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का आरोप है. ये वही बबलू हैं जिन्हें पिछले साल भी पार्टी में लाने की कोशिश की गई थी लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के जबरदस्त विरोध के कारण फैसला वापस लेना पड़ा था. लेकिन आज बबलू को बीजेपी का भगवा पट्टा पहनाकर पार्टी नेताओं ने उन्हें अपना बना ही लिया.

दर्जन भर मुकदमे झेल रहे जितेंद्र सिंह बबलू अब बीजेपी के सदस्य हैं. जिन्हें पार्टी में आने से रोकने के लिए पिछले साल आसमान सिर पर उठा लिया था. इस बार सब चुपके-चुपके हुआ. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी ऑफिस पहुंच चुके थे. सबको यही बताया गया कि बीएसपी और कांग्रेस से कुछ नेता शामिल हो रहे हैं. लेकिन जब मंच पर बबलू आए तो सबके होश उड़ गए. मायावती सरकार में बबलू बीएसपी के दबंग विधायक थे. अयोध्या से लेकर लखनऊ तक उनकी तूती बोलती थी.

घर जलाने की कोशिश

उनकी गिनती मायावती के करीबी नेताओं में होने लगी. उनके भाई को बहिन जी ने एमएलसी बनवा दिया. इसी बीच एक ऐसी घटना हो गई कि बबलू देश भर के हेडलाइन में आ गए. लखनऊ में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा का घर जलाने की कोशिश हुई. बबलू और उनके साथियों पर केस दर्ज हुआ. उन्हें जेल भी जाना पड़ा. रीता बहुगुणा अब बीजेपी में हैं. प्रयागराज से पार्टी की लोकसभा सांसद हैं. योगी सरकार में मंत्री भी रहीं. उनका घर जलाने का आरोपी भी अब उनकी पार्टी में हैं. उनके बगल में बबलू बैठेंगे.

पहले रद्द करना पड़ा था फैसला

वहीं पिछले साल जब बबलू को पार्टी में शामिल कराने का फैसला हुआ था, तब भी स्वतंत्र देव सिंह ही अध्यक्ष थे. तब इतना विरोध हुआ कि अयोध्या से लेकर लखनऊ तक खलबली मच गई. बीजेपी के कई विधायकों ने विरोध किया. बीकापुर से पार्टी की एमएलए शोभा सिंह ने तो अनशन की धमकी दे दी थी. पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में बीजेपी ऑफिस को घेर लिया था. बबलू को ऑफिस के अंदर न आने देने की कसमें खाई जा रही थीं. रीता बहुगुणा ने भी इस फैसले का विरोध किया था. आखिरकार बबलू के बीजेपी में आने के फैसले को रद्द करना पड़ा.

इस बार रहे कामयाब

तब पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा था जिस नेता ने हमें मारा पीटा हम उसका स्वागत कैसे कर सकते हैं. लेकिन इस बार बबलू को भगवाधारी बनाने का ऑपरेशन कामयाब रहा. कहा जा रहा है कि बीजेपी के एक बड़े नेता ने दिल्ली से उन्हें आशीर्वाद दे दिया. उन्होंने बाकी नेताओं को भी समझा बुझा लिया. इस तरह से बबलू गंगा नहा लिए. लेकिन धर्म संकट में होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. क्या वे बबलू के संग मंच साझा करेंगे? बबलू के बगल में खड़े होकर योगी किस तरह यूपी के कानून के राज का बखान करेंगे? कहा तो ये भी जा रहा है कि बबलू को एमएलसी का चुनाव लड़ाने का भी वादा किया गया है.

यह भी पढ़ें: डॉक्टर की हत्या के बाद योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- यूपी में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget