एक्सप्लोरर

Revanth Reddy Net Worth: 30 करोड़ की संपत्ति, 89 क्रिमिनल केस... आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनेंगे रेवंत रेड्डी

रेवंत रेड्डी ने साल 2017 में तेलुगु देशम पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था. 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर माल्काजगीरी से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए.

कांग्रेस नेता अनुमुल रेवंत रेड्डी गुरुवार (7 दिसंबर) को तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. तेलंगाना की 119 सीटों में से 64 पर जीत हासिल कर कांग्रेस सरकार बनाने जा रहा है, जबकि पिछले चुनाव में 88 सीटें जीतने वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) इस बार सिर्फ 39 पर ही सिमट गई और के चंद्रशेखर राव तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से पीछे रह गए. 

कांग्रेस ने अनुमुल रेवंत रेड्डी को कामरेड्डी और कोडंगल से चुनावी मैदान में उतारा था. हालांकि, रेवंत को कोडंगल से जीत मिली, जबकि कामरेड्डी से वह हार गए. कामरेड्डी सीट पर के चंद्रशेखर राव ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों नेताओं को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कटिपल्ली वेंकट रमन रेड्डी ने हरा दिया. 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए रेवंत रेड्डी को राज्य में पार्टी की जीत का श्रेय दिया जा रहा है. 17 साल के अपने राजनीतिक करियर में जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद के बाद रेवंत रेड्डी अब मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उनके इस खास दिन पर आइए जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति है और कितने क्रिमिनल केस दर्ज हैं-

कितनी संपत्ति
नामांकन के दौरान रेवंत रेड्डी ने एफिडेविट में बताया कि उनके पास कुल 30 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. उनके इनकम टैक्स रिटर्न के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के पास साल 2022-2023 वित्तीय वर्ष में 13,76,700 की कमाई की थी. 2021-2022 में उनकी कुल इनकम 14,31,580 थी. रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता के नाम गाड़ियां, शेयर, बॉन्ड्स, कैश, बैंक बैलेंस और जवाहारात समेत कई चल संपत्तियां हैं. रेवंत रेड्डी के नाम 2,18,93,343 की चल संपत्ति है, जबकि गीता रेड्डी के नाम 2,92,68,009 की चल संपत्ति है. वहीं. अचल संपत्ति की बात करें तो रेवंत रेड्डी के नाम 8,62,33,567 रुपये की प्रॉपर्टी है, जबकि गीता रेड्डी के नाम 15,02,67,225 रुपेय की अचल संपत्ति है. अचल संपत्ति में जमीन, एग्रीकल्चर लैंड और घर शामिल हैं. उनकी कुल 1,90,26,339 रुपये की देनदारी है.

रेवंत रेड्डी के खिलाफ कितने क्रिमिनल केस
रेवंत रेड्डी के खिलाफ कुल 89 क्रिमिनल केस चल रहे हैं. हालांकि, किसी भी मामले में उन्हें दोषी घोषित नहीं किया गया है. 89 में से 34 मामले आपराधिक मामलों में सजा देने वाली आईपसी की धारा 506 के तहत दर्ज हैं. 38 केस सेक्शन 504 में दर्ज हैं, यह धारा शांति भंग करने के मकसद से जानबूझकर अपमान करने से जुड़ी है. 21 केस सेक्शन धारा-153 के हैं, जो दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाने के लिए है. बाकी केस अन्य मामलों में दर्ज हैं.

रेवंत रेड्डी का पॉलिटिकल करियर
रेवंत रेड्डा कॉलेज टाइम से ही राजनीति में सक्रिय थे. उस वक्त वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की छात्र विंग एबीवीपी से जुड़े थे. 2001-2002 में वह के चंद्रशेखर राव (KCR) की तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) से जुड़े. 2006 में उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी का साथ पकड़ा. टीडीपी के टिकट पर उन्होंने कोडंगल से पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ा और जीत गए. 2017 में रेवंत रेड्डी ने टीडीपी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए. साल 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़ा, जिसमें वह हार गए. हालांकि, 2019 के आम चुनाव में वह मल्काजगिरी से कांग्रेस के टिकट पर उतरे और जीत गए.

यह भी पढ़ें:-
Video: एयरपोर्ट पर पूल कार में एक साथ दिखे सोनिया-राहुल- प्रियंका, रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे हैदराबाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget