एक्सप्लोरर

बांदाः मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या, आइसोलेशन के दौरान लगाई फांसी

मृतक युवक मुंबई की एक फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री बंद हो गई और उसे वापस अपने घर लौटना पड़ा था. यूपी में इसी तरह अब तक लाखों प्रवासी कामगार वापस लौटे हैं.

कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों की परेशानियां थम नहीं रही हैं. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव में मुंबई से लौटे एक प्रवासी मजदूर ने घर में आइसोलेशन के दौरान कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फैक्ट्री बंद होने की वजह से वापस लौटा था युवक कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओंकार सिंह ने शनिवार को बताया कि "पांच दिन पूर्व श्रमिक विशेष ट्रेन से मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर सुनील (19) ने घर में आइसोलेश के दौरान शुक्रवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसे पशु बाड़े में फंदे से लटका पाया गया." उन्होंने बताया, "युवक मुंबई की एक स्टील फैक्टरी में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फैक्ट्री बंद हो जाने से वह घर लौट आया था. उसके पिता अब भी गुजरात में फंसे हैं." एसएचओ ने बताया कि "अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है." यूपी वापस लौटे कई प्रवासी संक्रमित इससे पहले भी इस तरह के कुछ मामले सामने आए थे. लॉकडाउन के बाद से ही लगातार प्रवासी मजदूरों का मुद्दा गर्माया हुआ है. साथ ही प्रवासी मजदूरों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में कई सड़क दुर्घटनाएं भी हुईं, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी. वहीं उत्तर प्रदेश में अभी तक लाखों की संख्या में प्रवासी कामगार अपने घरों को लौट चुके हैं, जिन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है. इनमें से कई प्रवासी कोरोना से संक्रमित भी पाए गए हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना से संक्रमण के 5,735 मामले आ चुके हैं, जिनमें से 152 की मौत हो चुकी है. ये भी पढ़ें लॉकडाउन के दौरान 9.65 करोड़ किसानों के खातों में पीएम-किसान के तहत 19,000 करोड़ रुपये डाले गए शिवम ने दोनों हाथ और एक पैर गवांने के बाद भी 92% मार्क्स पाकर किया कमाल, डॉक्टर बनने का है सपना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget