एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चेहरे पहचानने वाले कैमरे और एयर डिफेंस सिस्टम से निगरानी

परेड रूट और दर्शकों की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के 7000 जवान तैनात रहेंगे. अर्ध सैनिक बलों के साथ-साथ सेना के जवान भी निगरानी में तैनात रहेंगे.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी पर सुरक्षा के लिए जमीन से लेकर आसमान तक बंदोबस्त किए गए हैं. सुरक्षा के लिए सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों का पहरा रहेगा, यह पहरा मुख्यतः चार लेयर्स में रहने वाला है. इस बार कोविड काल के चलते सुरक्षा के लिए तकनीक का खासा इस्तेमाल किया गया है. जिसके चलते एफआरएस यानी फेस रिकॉग्निशन सिस्टम सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं, जो एक ऐसे सर्वर से अटैच है, जिसमें 50 हजार संदिग्धों, आतंकियों और अपराधियों के फोटो हैं. जो कोई भी व्यक्ति समारोह में दर्शक के तौर पर जाएगा, उसे कैमरा के सामने खड़े होना पड़ेगा. कैमरा दर्शक का चेहरा स्कैन करेगा. अगर चेहरा रिकॉर्ड में शामिल किसी चेहरे से मिलान करता है तो उसे पकड़ कर पूछताछ की जाएगी अन्यथा प्रवेश दिया जाएगा.

कैसे काम करेंगे एफआरएस कैमरे

लुटियन जोन में होने वाली परेड पर 30 पॉइंट्स पर हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. ये कैमरे एफआरएस तकनीक से लैस हैं, जिनमें 50,000 के लगभग टेरेरिस्ट और अपराधियों का डाटा फीड है. इन कैमरों के जरिए लुटियन जोन में अलग-अलग जगहों पर बनाए गए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है. समारोह स्थल पर जो भी आएगा वह हाई डेफिनेशन कैमरों की नजर से बच नहीं सकता. यदि सीसीटीवी कैमरे में किसी ऐसे व्यक्ति का चेहरा स्कैन करता है, जिसका चेहरा संदिग्ध/आतंकी या अपराधी से मिलता है तो फिर लैपटॉप में उस चेहरे पर लाल निशान लग जायेगा. जिसके बाद को कंट्रोल रूम से अलार्म बजाकर उस पॉइंट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दे दी जाएगी. इसके अलावा परेड रूट पर 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.

एन्टी एयर क्राफ्ट

गणतंत्र दिवस पर किसी भी तरह के हवाई हमले से बचने के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है. ऐसे में 10 कैमरे लुटियन जोन की ऊंची इमारतों पर तैनात किए गए में एंटी एयरक्राफ्ट तकनीक से लैस गन के साथ लगाए गए हैं, क्योंकि 26 जनवरी के आसपास आसमान में लुटियंस ज़ोन के ऊपर किसी भी एयरक्राफ्ट को उड़ाने की इजाजत नहीं है, इसलिए ऐसी किसी गतिविधि पर इन कैमरों के जरिए नजर रखी जाती है.

कैसे रहेंगे सुरक्षा घेरे

लुटियन जोन में परेड की सुरक्षा के सबसे बाहरी लेयर में  दिल्ली पुलिस के लगभग 7000 जवान शामिल रहेंगे, जिनमें दिल्ली पुलिस के थाने का स्टाफ, अतिरिक्त कंपनियां, क्विक रिस्पांस टीम व्हीकल्स, स्वैट कमांडो व्हीकल्स, बम डिटेक्टिव टीम, और ट्रैफिक पुलिस के जवान शामिल होंगे.

इसके बाद दूसरे सुरक्षा घेरे यानी की सिक्योरिटी लेयर में अर्ध सैनिक बल के सुरक्षा बंदोबस्त रहेंगे, जिनमें अर्ध सैनिक बलों की 20 कंपनियों की तैनाती की गई है, यानी कि करीब 2000 अर्ध सैनिक बल के जवान.

तीसरे सुरक्षा घेरे, यानी सबसे भीतरी घेरे में डिफेंस यानी तीनों सेना और एनएसजी के जवान, कमांडो और खुफिया एजेंसी के कर्मी शामिल रहेंगे. सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इनकी संख्या का खुलासा नहीं किया जाता है. यह गणमान्य लोगों की सुरक्षा के साथ आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखते हैं इन चार प्रमुख सुरक्षा घेरों के अलावा दिल्ली पुलिस, अर्ध सैनिक बल और एनएसजी का डॉग स्क्वायड भी लगातार सुरक्षा जांच में सक्रिय है.

नई दिल्ली की ऊंची इमारतों पर रात से स्नाइपर यानी निशानेबाज कमांडो तैनात कर दिए जाएंगे, जिनकी संख्या लगभग 100 होगी. नई दिल्ली जिले की अडिशनल डीसीपी टू अंजीथा का कहना है कि सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. एफआरएस सीसीटीवी कैमरा 30 पॉइंट्स पर लगाये गए हैं. सिर्फ परेड रूट पर दिल्ली पुलिस के 7000 जवान तैनात रहेंगे. किसी भी हवाई हमले से बचने के लिए एन्टी एयरक्राफ्ट गन तैनात की गई हैं.

कुछ अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

इस बार परेड रूट 5 किलोमीटर कम किया गया है यानी विजय चौक से नेशनल स्टेडियम गेट नम्बर 1 तक, जो लगभग 3.3 किलोमीटर के रूट पर परेड होगी.

20,000 अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद ,लगभग 4000 टिकटों की बिक्री का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget