एक्सप्लोरर

गणतंत्र  दिवस: आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत, तेजस के साथ NSG के कमांडों भी होंगे परेड का हिस्सा

नई दिल्ली: आज गणतंत्र दिवस परेड में कई चीजें पहली बार नजर आएंगी. यूएई की आर्मी पहली बार परेड में हिस्सा लेगी तो वहीं फ्लाई पास्ट में स्वदेशी विमान तेजस करतब दिखाएंगा. इतना ही नहीं देसी तोप धनुष भी परेड का हिस्सा बनेगी. आज 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है भारत, पूरे देश में जश्न, यहां जानें आज क्या-क्या होगा? यूएई के सैनिक पहली बार भारत की गणतंत्र दिवस परेड में यूएई के सैनिक मार्च करते दिखेंगे. यूएई हमारा मेहमान है, इसलिए उसे ही परेड की अगुवाई का मौका मिलेगा. विदेशी सैनिकों के मार्च पास्ट को पिछले साल ही शुरू किया गया है, जब फ्रांस के सैनिक राजपथ पर दिखे थे. New Delhi: UAE contingent's march during a rehearsal for the Republic Day Parade at Rajpath in New Delhi on Friday.This is the first time Arab soldiers will join the military parade on Indian Republic Day. PTI Photo (PTI1_20_2017_000112B) गणतंत्र दिवस: दिल्ली ही नहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी तिरंगे में रंगी एनएसजी कमांडो अब तक गणतंत्र दिवस की सुरक्षा संभालने वाले नेशनल सिक्युरिटी गार्ड्स इस बार पहलीबार परेड में भी हिस्सा लेंगे. एनएसजी का काम आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन चलाना और वीवीआईपी लोगों को सुरक्षा देना है. PTI1_23_2017_000090B स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' देश में बने लड़ाकू जहाज तेजस के परेड में शामिल होने का ये पहला मौका है. इससे पहले देसी विमान के रूप में मारुत फ्लाई पास्ट करता था, लेकिन वो 25 साल पहले ही रिटायर हो चुका है. हवा से हवा और हवा से जमीन पर मिसाइलें दागने में सक्षम तेजस 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है. यही नहीं स्वदेशी बेड़े में एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव और रूद्र भी शामिल होंगे. PTI1_23_2017_000128B PTI1_23_2017_000128B परेड में पहली बार एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम का प्रदर्शन किया जाएगा, जो दुश्मन की हर खबर बहुत तेजी से देता है. ये तकनीक दुनिया में सिर्फ पांच देशों के पास है स्वदेशी धनुष तोप देसी बोफोर्स कहलाने वाली धनुष तोप भी परेड का हिस्सा होगी. आठ मीटर बैरलवाली ये तोप बोफोर्स से भी ज्यादा यानी, 38 किलोमीटर तक मार कर सकती है. सूचना तकनीक मंत्रालय के मुताबिक, इस बार परेड की झांकी में नोटबंदी और डिजीटल पेमेंट के फायदे भी बताए जा सकते हैं. इसी तरह भीम एप और यूपीआई के जरिए कैशलेस ट्रांजैक्शन का मैसेज भी दिया जा सकता है. नेशनल हाउसिंग बैंक नेशनल हाउसिंग बैंक की झांकी परेड में पहली बार शामिल की गई है. खादी इंडिया इसी तरह लघु और मध्यम उद्योग विभाग की झांकी की थीम खादी इंडिया है. जीएसटी के बारे में बताया जाएगा इसी तरह केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड की झांकी में जीएसटी  के बारे में बताया जाएगा. जीएसटी को आजादी के बाद सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म बताया गया है. इस तरह इस बार की परेड खास नहीं बेहद खास है और राजपथ पर दिखेगी बदलते भारत की तस्वीर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला,पूछा- 'इस लूट का क्या है आधार?'
दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला,पूछा- 'इस लूट का क्या है आधार?'

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget