एक्सप्लोरर

सरकार के चार साल: नितिन गडकरी का काम बेमिसाल, उमा भारती का रिपोर्ट कार्ड बदहाल

50 पत्रकारों की इस टीम ने हर मंत्री के कामकाज को देखते हुए नंबर दिए हैं. इस टीम ने मंत्रियों को 10 के पैमाने पर नंबर दिए हैं. यानी रिपोर्ट कार्ड में जिस मंत्री के ज्यादा नंबर हैं, वो पास हैं, जिनके कम नंबर हैं वो फेल हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर संभाले करीब चार साल हो चुके हैं. चार साल बाद मोदी सरकार के मंत्री अपने मंत्रालयों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. लेकिन बीते चार साल में पीएम मोदी के मंत्रियों कामकाज के आधार पर एबीपी न्यूज़ ने इन मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है.

इस रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक मोदी के कैबिनेट के सबसे अव्वल मंत्री का तमगा सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हिस्से आया है. नितिन गडकरी को 10 में से 7.14 नंबर मिले हैं. मोदी कैबिनेट की सबसे खराब मंत्री पेयजल मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहीं उमा भारती हैं. उन्हें 10 में से सिर्फ 3.27 नंबर मिले हैं. कैसे तैयार हुआ रिपोर्ट कार्ड? मोदी कैबिनेट का यह रिपोर्ट कार्ड के देश 50 जाने माने पत्रकारों की टीम ने तैयार किया है. 50 पत्रकारों की इस टीम ने हर मंत्री के कामकाज को देखते हुए नंबर दिए हैं. इस टीम ने मंत्रियों को 10 के पैमाने पर नंबर दिए हैं. यानी रिपोर्ट कार्ड में जिस मंत्री के ज्यादा नंबर हैं, वो पास हैं, जिनके कम नंबर हैं वो फेल हैं. पीएम मोदी के पांच बड़े मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, ये हैं टॉप पर मोदी कैबिनेट के पांच सबसे अच्छे मंत्री पांच सबसे अच्छे मंत्रियों की लिस्ट में टॉप पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हैं. एक्सपर्ट्स की टीम ने नितिन गडकरी के कामकाज को सबसे ज्यादा सराहा है, उन्हें 10 में से 7.14 नंबर मिले हैं. दूसरे नंबर पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं, गृहमंत्री को एक्सपर्ट्स की टीम ने 5.95 नंबर दिए हैं. एबीपी न्यूज़ के रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक गृहमंत्री 50% से ज्यादा नंबर से पास हुए हैं. पीएम मोदी के पांच फिसड्डी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, ये हैं सबसे खराब तीसरे नंबर पर ट्विटर पर भी मदद को तैयार रहने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हैं. सुषमा स्वराज को एक्सपर्ट्स की टीम ने 10 में 5.84 नंबर दिए हैं. रिपोर्ट कार्ड में विदेश मंत्री भी 50% से ज्यादा नंबर से पास हुयी हैं. 50 पत्रकारों की टीम ने अच्छे मंत्रियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को रखा है. धर्मेंद्र प्रधान को 10 में 5.52 नंबर हासिल हुए हैं. पांचवें नंबर पर देश की रक्षा मंत्रालय की कमान संभाल रही हीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हैं. निर्मला सीतारमण को विशेषज्ञों ने 10 में से 5.44 नंबर दिए हैं. मोदी सरकार के लिए एक अच्छी खबर है कि टॉप पांच मंत्रियों की टीम में दो महिला मंत्री हैं. मोदी कैबिनेट के पांच सबसे फिसड्डी मंत्री इस लिस्ट में सबसे पहला नाम केंद्रीय पेयजल मंत्री उमा भारती का है. उमा भारती को 10 में से सिर्फ 3.27 नंबर हासिल हुए हैं. अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह खराब मंत्रियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. 50 पत्रकारों के एक्सपर्ट पैनल ने गिरिराज सिंह को 10 में से सिर्फ 3.39 नंबर दिए हैं. खराब मंत्रियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी हैं. स्मृति ईरानी को 10 में से 3.87 नंबर मिले हैं. हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल में स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा छीन लिया गया था. केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अल्फोंस कन्नथानम खराब मंत्रियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. एक्सपर्ट्स ने उनके काम को देखते हुए 10 में से सिर्फ 3.94 नंबर दिए हैं. केरल से आने वाले अल्फोंस कन्नथानम पहले सिविल सेवा अधिकारी भी रह चुके हैं. खराब मंत्रियों की लिस्ट में आखिरी पायदान पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार हैं. संतोष गंगवार को 10 में से चार नंबर मिले है. बता दें पिछले कुछ समय से मोदी सरकार रोजगार के मुद्दे को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. मोदी सरकार के पांच बड़े मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड सबसे अच्छे और सबसे खराब मंत्रियों की लिस्ट के बाद बारी आती है, मोदी सरकार के पांच बड़े मंत्रियों की. इस लिस्ट में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सबसे ऊपर हैं. प्रकाश जावड़ेकर को पांच में से 5.35 नंबर मिले हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंर पर सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौर हैं. अपनी फिटनेस लिए मशहूर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने अपने कामकाज से अपना रिपोर्ट कार्ड भी फिट रखा है. एक्सपर्ट्स ने उन्हें 10 में से 5.32 नंबर दिए हैं. मोदी सरकार के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर हैं. रविशंकर प्रसाद को 10 में से 5.26 नंबर मिले हैं. रविशंकर प्रसाद के पास सूचना और तकनीक मंत्रालय भी है. पीएम मोदी के पांच सबसे अच्छे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, इन्होंने किया टॉप देश को जोड़ने वाली रेलवे का जिम्मा उठा रहे पीयूष गोयल इस लिस्ट में चौथे नंबर हैं. पीयूष गोयल को 10 में से 5.21 नंबर मिले हैं. हाल ही में अरुण जेटली की तबीयत खराब होने के चलते पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी मिली हैं. वित्त मंत्री के रूप में अरुण जेटली ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है. अरुण जेटली को एक्सपर्ट्स ने 10 में से 5.10 नंबर मिले हैं. अरुण जेटली का हाल ही में किडनी का ऑपरेशन हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget