एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने दिया 5 राज्यों में नेताओं के बखान वाले होर्डिंग्स हटाने का निर्देश

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने चुनाव वाले पांच राज्यों की चुनाव मशीनरी को निर्देश दिया है कि ऐसे राजनीतिक नेताओं के सभी होर्डिंग और विज्ञापनों को ढंक या हटा दिया जाए जो किसी जीवित राजनीतिक पदाधिकारी या राजनीतिक दल की उपलब्धियों को उजागर करते हों.

चुनाव आयोग ने ये ताजा निर्देश अपने 12 दिसंबर 2004 के दिशानिर्देशों को दोहराते हुए दिए हैं. इससे पहले चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चार जनवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह मुद्दा उठाया था.

आयोग ने कहा कि विज्ञापनों या होडिर्ंगों में उक्त तस्वीरों को हटा दिया जाना चाहिए या समुचित ढंग से ढंका जाना चाहिए ताकि उसके निर्देशों की भावनाओं का पूरी तरह से पालन हो .

आयोग ने कहा, ‘‘बहरहाल, ऐसे सभी होर्डिंग और विज्ञापन जो किसी जीवित राजनीतिक पदाधिकारी या राजनीतिक दल की उपलब्धियों को उजागर करते हैं और जिनमें उनकी तस्वीरें या नाम या पार्टी चुनाव चिन्ह हो, उन्हें अब हटा दिया जाना चाहिए.’’

निर्देश में कहा गया कि कोई भी राजनीतिक दल या पदाधिकारी अपनी सराहना तथा अपनी या किसी राजनीतिक दल के नेता की छवि चमकाने के लिए सार्वजनिक कोष से धन नहीं ले सकता या सार्वजनिक धन व्यय नहीं कर सकता है.

बता दें कि चार फरवरी से आठ मार्च के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं और चार जनवरी को इन राज्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget