एक्सप्लोरर

JNU में लगे 'शरजील इमाम को रिहा करो' के नारे, स्वरा भास्कर ने किया था कार्यक्रम का आयोजन

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि शरजील इमाम चक्का जाम करने की बात कर रहे थे जो विरोध का एक तरीका है. उन्होंने कहा कि कुल लोगों का मानना है कि शरजील इमाम पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कुछ ज्यादा है. हालांकि, वे किसी के पक्ष में नहीं.

नई दिल्ली: राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में गिरफ्तार जेएनयू स्कॉलर शरजील इमाम के समर्थन में आज जेएनयू में कुछ छात्रों ने पोस्टर दिखाए और जमकर नारेबाजी की. छात्र शरजील इमाम को तुरंत रिहा करने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. पोस्टर्स के जरिए छात्र ये बताने की कोशिश कर रहे थे कि चक्काजाम करना राष्ट्रद्रोह नहीं है, इतना ही नहीं कुछ पोस्टर्स पर छात्रों ने लिखा था 'शरजील तेरे संघर्ष से, इंकलाब आएगा'.

साथ ही साथ प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेएनयू छात्रसंघ पर शरजील का समर्थन न करने का आरोप भी लगाया. दरअसल, शरजील इमाम को 'असम को भारत से अलग करने' जैसे कुछ बयानों के लिए राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है. जेएनयू में आज छात्रों का ये प्रदर्शन कैम्पस में आयोजित 'इंडिया माई वैलेंटाइन' प्रोग्राम के दौरान हुआ.

वैलेंटाइन्स डे के मौके पर आज जेएनयू में 'इंडिया माई वैलेंटाइन' प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम का आयोजन बॉलीवुड अभिनेत्री और सोशल एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर और उनके कुछ साथियों ने मिलकर किया था. प्रोग्राम में कई मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन्स ने परफॉर्म किया जिनमें मानिक माहना, वरुण ठाकुर, अदिति मित्तल और संजय राजौरा शामिल रहे. इनके अलावा संगीतकार पूजन साहिल, पत्रकार फे डिसूजा और अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

हालांकि, जब प्रोग्राम की ऑर्गनाइजर स्वरा भास्कर से इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शरजील इमाम चक्का जाम की बात कर रहे थे, जो कि विरोध का एक तरीका है. एक तबका मानता है कि चक्का जाम कराने के लिए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कुछ ज्यादा है. इसपर वाद-विवाद है. हालांकि वो किसी के पक्ष में नहीं हैं. अगर जिन्हें लगता है कि शरजील पर राष्ट्रद्रोह नहीं लगना चाहिए, वो पोस्टर लेकर आ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget