एक्सप्लोरर

BSF ने दुश्मनों के मंसूबों पर फेरा पानी, इस साल मार गिराए 16 ड्रोन

Bsf Shoots Down Drone: पाकिस्तान की तरफ से बढ़ती ड्रोन गतिविधियों और आतंकी साजिशों पर लगाम लगाने के लिए BSF ने कमर कस ली है. अभी तक इस साल BSF ने सीमा पर रिकॉर्ड 16 ड्रोन मार गिराए हैं.

BSF Record: पाकिस्तान की तरफ से बढ़ती ड्रोन गतिविधियों और आतंकी साजिशों पर लगाम लगाने के लिए बीएसएफ ने अपने कम्युनिकेशन सिस्टम को मजबूत किया है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इस साल अब तक रिकॉर्ड 16 ड्रोन मार गिराए हैं. इसके साथ ही साल के अंत तक संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 

वार्षिक प्रेस ब्रीफिंग के मौके पर एएनआई से बात करते हुए बीएसएफ के महानिदेशक पंकज सिंह ने कहा कि ड्रोन के मोर्चे पर हमने अभी पूरी तरह से सफलता हासिल नहीं की है, लेकिन हमने तीन चार उपाय अपनाये हैं, जिससे ये रिकॉर्ड सफलता हाथ लगी है. 

उन्होंने आगे कहा कि हम आये दिन ड्रोन के मामले में सीमा पर नई-नई चुनौती देखते हैं. उन चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार प्रयास करते हैं. जिसमें हमें सफलता भी मिलती है, लेकिन अभी हमें उस स्तर की सफलता नहीं मिली है. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि हमने तीन-चार तरीके आजमाए हैं, जिससे बहुत अच्छे परिणाम मिल रहे हैं.

ड्रोन-विरोधी सिस्टम लगाया गया
बीएसएफ के महानिदेशक पंकज सिंह ने आगे कहा कि हमने कुछ विशिष्ट स्थानों (भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ) पर कुछ ड्रोन-विरोधी सिस्टम स्थापित किए हैं. सीमा बहुत चौड़ी होने के कारण सभी जगहों पर ड्रोन रोधी प्रणाली नहीं लगाई जा सकती है. सिस्टम को एक-एक करके और जगहों पर इंस्टॉल किया जाएगा, जिससे सीमा के आस पास दुश्मनों के ड्रोन नहीं भटकेंगे.

नवंबर तक BSF ने मार गिराए 16 ड्रोन 
इसके अलावा, सिंह ने कहा कि बीएसएफ ने तीन-चार किलोमीटर के दायरे में गश्त शुरू कर दी है ताकि ड्रोनों द्वारा गिराए गए अवैध सामानों को उठाने वाले व्यक्ति को पकड़ा जा सके. उन्होंने बताया कि तीन चार उपायों के बदौलत ही इस साल नवंबर तक हमने 16 ड्रोन मार गिराए हैं, जबकि पिछले साल केवल एक ड्रोन मार गिराया गया था. इस साल के अंत तक सेना द्वारा मार गिराए गए ड्रोनों की संख्या बढ़कर 25 हो सकती है.

क्या BSF ने चीन के ड्रोन को मार गिराया 
यह पूछे जाने पर कि क्या बीएसएफ द्वारा मार गिराए गए ड्रोन चीनी हैं या स्थानीय रूप से निर्मित हैं. इस पर पंकज सिंह ने कहा कि ड्रोन बाजार में उपलब्ध हैं. कोई भी इन ड्रोन को बाजार से खरीद सकता है और अगर उन्हें अवैध गतिविधियों में शामिल कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि बड़े ड्रोन का इस्तेमाल भारी मात्रा में ड्रग्स या हथियार और गोला-बारूद की तस्करी के लिए किया जाता है. 

ये भी पढ़ें: Viral Video: हाथियों ने किया कुछ ऐसा ब्रेकफास्ट, जिसका वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget