एक्सप्लोरर

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में बेटे की जान गंवाने वाले पिता ने लगाई गुहार, कहा- 'और किसी के साथ...'

RCB Victory Parade: बेंगलुरु में RCB की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. पीड़ितों के परिवार गुस्से में हैं. एक पिता ने अपने बेटे को खोने का दर्द बयां किया.

RCB Victory Parade Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 33 घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. हादसे को करीब 15 घंटे गुजर जाने के बाद भी कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर रहा है और आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी है. कर्नाटक सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन भगदड़ की जिम्मेदारी लेने से खुद को अलग रख रही है. इस बीच, पीड़ित परिवारों का गुस्सा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

बीती रात डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मृतकों के परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों ने अपनी नाराजगी और बेबसी जाहिर की. व्यवस्था को लेकर उनका रोष साफ नजर आया. उसी समय, जब नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक अस्पताल में मृतकों के परिजनों से मिले, तब एक पिता, जिसने अपने जवान बेटे को खो दिया था, अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाया और उनकी पीड़ा देखने वालों का दिल दहला देने वाली थी.

मृतक के पिता ने कही ये बात

भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाले 20 वर्षीय भौमिक के पिता आंसू बहाते हुए बोले, "अब और किसी के साथ ऐसा हादसा न हो. देखिए, हम अपने ही बच्चों के लिए पैसे खर्च करते हैं, फिर भी ऐसी त्रासदी हो जाती है. मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है, कृपया ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाएं."

कर्नाटक सरकार ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

कर्नाटक सरकार ने भगदड़ की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच का आदेश जारी किया है और 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि स्टेडियम के गेट तक टूट गए थे, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. इतनी भारी भीड़ की किसी को उम्मीद नहीं थी. जबकि स्टेडियम की अधिकतम क्षमता 35,000 है, वहां करीब 2 से 3 लाख लोग इकट्ठा हो गए थे. सुरक्षा के लिए बेंगलुरु शहर की पूरी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी. 

ये भी पढ़ें-

65 साल के पिनाकी मिश्रा, 50 साल की महुआ मोइत्रा, जर्मनी में कर ली शादी, वायरल हो गईं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget