एक्सप्लोरर

65 साल के पिनाकी मिश्रा से महुआ मोइत्रा ने गुपचुप कर ली शादी, हाथ पकड़े तस्वीरें वायरल

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. दावा किया जा रहा है कि महुआ ने जर्मनी में पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है.

Mahua Moitra Marriage: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने शादी कर ली है. उन्होंने बीजू जनता दल के नेता और सांसद पिनाकी मिश्रा को जीवन साथी बनाया है, हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक शादी को लेकर ऑफीशियल जानकारी नहीं मिली है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महुआ और पिनाकी ने जर्मनी में शादी की है. इन दोनों की एक तस्वीर भी सामने आयी है.

'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक महुआ और पिनाकी चुपचाप जर्मनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं. टीएमसी की तरफ से अभी तक इस मामले पर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है. महुआ अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रही हैं. महुआ इससे पहले डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन के साथ रिश्ते में थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और तलाक हो गया.

बतौर सांसद महुआ का दूसरा कार्यकाल

महुआ मोइत्रा का बतौर सांसद दूसरा कार्यकाल चल रहा है. वे 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से खड़ी हुई थीं. महुआ ने इस चुनाव में जीत दर्ज की थी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कल्याण चौबे को हराया था. महुआ दूसरी बार फिर इसी सीट से चुनी गईं. उन्होंने इस बार भाजपा की प्रत्याशी अमृता रॉय को हराया था.

जब महुआ पर 'कैश फॉर क्वैरी' मामले में लगा गंभीर आरोप

महुआ मोइत्रा का पहला कार्यकाल काफी विवादित रहा. उन पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा था. महुआ 'कैश फॉर क्वैरी' मामले में बुरी तरह फंस गई थीं. उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी, हालांकि महुआ ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी थी. महुआ पर अपने दोस्त हीरानंदानी को संसद की लॉगइन आईडी और पासवर्ड शेयर करने का भी आरोप लगा था. 

पिनाकी का कैसा रहा है निजी जीवन

बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा की बात करें तो पुरी से सांसद थे. लोकसभा के डेटा के मुताबिक पिनाकी की पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी. पिनाकी और संगीता 16 जनवरी 1984 को शादी के बंधन में बंधे थे. इन दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन अब पिनाकी महुआ के साथ रिश्ते में आ गए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget