एक्सप्लोरर

Corona Cases Today: एक दिन में रिकॉर्ड 3780 लोगों की गई जान, 24 घंटे में 3.82 लाख नए केस आए

Coronavirus Cases Death India Today: देश में लगातार 10वें दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. बीते दिन 15.41 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा है. अबतक कुल 16 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना की सुनामी जमकर कहर बरपा रही है. बीते दिन एक दिन सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 382,315 नए कोरोना केस आए और 3780 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,38,439 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में एक मई को रिकॉर्ड 3689 संक्रमितों की मौत हुई थी.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 6 लाख 65 हजार 148
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 69 लाख 51 हजार 731
  • कुल एक्टिव केस- 34 लाख 87 हजार 229
  • कुल मौत- 2 लाख 26 हजार 188
  • कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 डोज दी गई

महाराष्ट्र में कोविड से मौतों का आंकड़ा बढ़ा
महाराष्ट्र में कोविड की मौतों और नए मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि मुंबई की स्थिति में सुधार हुआ है. मंगलवार को राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 71,000 तक जा पहुंचा. सोमवार को राज्य में 567 मौतें हुई थीं, जबकि मंगलवार को 891 मौतें हुईं. इसके साथ मौतों का कुल आंकड़ा 71,742 तक जा पहुंचा. नए संक्रमणों की संख्या फिर से 50,000 के स्तर को पार करते हुए 51,880 हो गई. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 48,22,902 हो गई है.

देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 4 मई तक देशभर में 16 करोड़ 4 लाख 94 हजार 188 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 14 लाख 84 हजार 989 टीके लगे. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने के दूसरे चरण का अभियान शुरू हुआ था. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है.

कई राज्यों में लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देशव्यापी लॉकडाउन लगाए जाने की मांग के बीच भारत के बड़े हिस्से में इस तरह की पाबंदियां अलग-अलग समय अवधि के लिए जारी हैं. राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा. बिहार में चार मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है. उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन दो और दिनों के लिए बढ़ाकर गुरुवार तक किया गया है. हरियाणा में तीन मई से सात दिनों के लिए लॉकडाउन लागू है. ओडिशा में आज से 19 मई तक 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. राजस्थान में 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं. कर्नाटक में 7 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है.

झारखंड में 22 अप्रैल से छह मई तक लॉकडाउन लागू है. छत्तीसगढ़ में जिलाधिकारियों को लॉकडाउन 15 मई तक बढ़ाने की अनुमति है, जो पांच मई को समाप्त हो रहा है. पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा. मध्यप्रदेश में सात मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है. गुजरात के 29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी है. 

महाराष्ट्र में पांच अप्रैल को निषेधाज्ञा के साथ कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई थीं. ये पाबंदियां बाद में 15 मई तक बढ़ा दी गईं. गोवा में चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया. लेकिन कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर लॉकडाउन जारी रहेगा. तमिलनाडु में 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई हैं. केरल में चार मई से नौ मई तक लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं. पुडुचेरी में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. तेलंगाना में आठ मई तक रात्रि कर्फ्यू जारी है. आंध्र प्रदेश में छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह छह बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा की गई है. पश्चिम बंगाल में पिछले हफ्ते हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध सहित व्यापक पाबंदियां लगाई गईं.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate Today: लगातार दूसरे दिन महंगाई का झटका, जानें आज कितनी बढ़ी कीमतें

ऑक्सीजन किल्लत पर दिल्ली HC में आज सुनवाई का 15वां दिन, केंद्र शो कॉज नोटिस पर देगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
राहुल-खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget