एक्सप्लोरर

अल्पेश ठाकोर की करीबी महिला कांग्रेस विधायक बोलीं- रेप के आरोपियों को जिंदा जला देना चाहिए

ठाकोर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह 28 सितंबर की घटना से नाराज महिलाओं को शांत करने की कोशिश कर रही थीं.

अहमदाबाद: गुजरात में दो सप्ताह पहले 14 महीने की बच्ची के साथ कथित बलात्कार के बाद प्रदेश की कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर ने कहा है कि बलात्कार के आरोपी को पुलिस को सौंपने के बदले जिंदा जला देना चाहिए. एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ जिसमें महिला विधायक महिलाओं के एक समूह को कथित रूप से यह कह रही हैं. गेनीबेन को कांग्रेस के एक अन्य विधायक अल्पेश ठाकोर की करीबी माना जाता है.

बच्ची के साथ बलात्कार और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हिंदी भाषी लोगों पर हुए हमलों को लेकर अल्पेश आलोचना का सामना कर रहे हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी ने हिंसा के लिए अल्पेश ठाकोर और उनके संगठन गुजरात क्षत्रिय-ठाकोर सेना को दोषी ठहराया है.

हालांकि, गेनीबेन ठाकोर ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ महिलाओं को शांत करने की कोशिश कर रही थीं क्योंकि वे सब 14 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार से आक्रोशित थीं. ठाकोर बनासकांठा जिले की वाव सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं. यह वीडियो एक मोबाइल फोन से बनाया गया है और इसमें विधायक कुछ आक्रोशित महिलाओं से घिरी हैं.

ठाकोर महिलाओं से कहती दिख रही हैं, ''भारत में, हर किसी को कानून की प्रक्रिया (न्याय पाने के लिए) से गुजरना पड़ता है. लेकिन, जब कभी ऐसी घटनाएं होती हैं, 50-150 लोगों को एक साथ आना चाहिए और उसी दिन उसे (बलात्कार आरोपी) जला देना चाहिए. उसे खत्म करो, उसे पुलिस को मत सौंपो.''

ठाकोर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह 28 सितंबर की घटना से नाराज महिलाओं को शांत करने की कोशिश कर रही थीं. आरोपी को उसी दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वह बिहार का रहने वाला है.

राफेल पर नए खुलासे के बाद राहुल गांधी का हमला, कहा- पीएम भ्रष्ट और अनिल अंबानी के चौकीदार हैं

ठाकोर ने कहा, ''वीडियो मेरे निवास के अंदर तैयार किया गया था. वह कोई सार्वजनिक रैली या संवाददाता सम्मेलन नहीं था. मैंने करीब 100 महिलाओं को शांत करने के लिए उन शब्दों का प्रयोग किया था जो बलात्कार की घटना को लेकर काफी परेशान थीं. इसके अलावा कोई अन्य इरादा नहीं था.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget