एक्सप्लोरर

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी, दानिश अली पर लोकसभा में की थी अभद्र टिप्पणी

Ramesh Bidhuri Controversy: संसद के विशेष सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर विवादित टिप्पणी की थी. अब सूत्रों ने बताया कि इसके लिए बिधूड़ी ने माफी मांग ली है.

Ramesh Bidhuri Remarks: बसपा सांसद दानिश अली पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने माफी मांग ली है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बीजेपी सांसद ने संसदीय समिति से कहा कि दानिश अली के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया है. उन्हें भी इस पर खेद है.

सूत्रों ने कहा कि बिधूड़ी के खेद व्यक्त करने के साथ ही समिति इस मामले को खत्म कर सकती है और अपनी रिपोर्ट स्पीकर को भेज सकती है. सूत्रों ने बताया कि दानिश अली भी समिति के सामने पेश हुए और घटना के बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं. 

विवादित टिप्पणी के बाद हुआ था हंगामा

लोकसभा में बोलते हुए रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद राजनीति गरमा गई थी. लोकसभा स्पीकर ने बाद में रमेश बिधूड़ी के शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया था. रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी के लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेताओं ने जमकर हंगामा किया और बिधूड़ी निलंबन करने की मांग की थी.

विशेषाधिकार समिति के पास गया था मामला

विवादित टिप्पणी के बाद सांसद दानिश अली और बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी विवाद पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक हुई थी. संसद के विशेष सत्र में चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने 21 सितंबर को दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

विपक्षी सासंदों ने की थी कार्रवाई की मांग

इसके बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, एनसीपी सांसद सुप्रीया सुले समेत कई विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी.

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सासंद निशिकांत दूबे और रवि किशन ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दावा किया था कि दानिश अली ने पहले रमेश बिधूड़ी को उकसाने के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. 

ये भी पढ़ें: Illegal Immigrants Issue: अवैध घुसपैठ रोकने पर SC गंभीर, केंद्र से पूछा- 1971 के बाद से भारत में घुसे लोगों की अनुमानित संख्या क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget