एक्सप्लोरर

मार्च तक उत्तर प्रदेश और बिहार में भी शुरू हो जाएगी वन नेशन-वन राशन कार्ड स्कीम- रामविलास पासवान

स्कीम को राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी के नाम से भी जाना जाता है. इस स्कीम के तहत किसी एक राज्य का राशनकार्डधारी अगर दूसरे राज्य में या फिर अपने ही राज्य के किसी और शहर में जाता है तो उसे दोबारा राशनकार्ड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नई दिल्ली: वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम के तहत एक ही राशन कार्ड से कोई भी पूरे देश में सरकारी राशन की दुकान से अपना सामान खरीद सकेगा. 1 जून तक स्कीम को पूरे देश में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है. 1 जून से पूरे देश में वन नेशन वन राशन कार्ड लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है.

1 जनवरी 2020 से देश के कुल 12 राज्यों में स्कीम लागू हो चुकी है. इनमें आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा शामिल हैं. मार्च में बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के जुड़ने के बाद ऐसे राज्यों की संख्या 16 हो जाएगी. जिन 12 राज्यों में स्कीम लागू है उन राज्यों के कुल 2346 लाभार्थी अभी तक इस स्कीम के तहत अपना राशन खरीद चुके हैं.

क्या है वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम ?

इसे आम तौर पर राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी के नाम से भी जाना जाता है. इस स्कीम के तहत किसी एक राज्य का राशनकार्डधारी अगर दूसरे राज्य में या फिर अपने ही राज्य के किसी और शहर में जाता है तो उसे दोबारा राशनकार्ड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मतलब ये हुआ कि जब 1 जून से स्कीम पूरे देश में लागू हो जाएगी तो कोई भी राशनकार्डधारी देश की किसी भी सरकारी राशन की दुकान से एक ही राशनकार्ड से अपना निर्धारित राशन खरीद सकेगा. फिलहाल इसका फायदा उन्हीं राज्यों के लाभार्थी को मिल रहा है जहां ये लागू हो चुका है.

उदाहरण के लिए अब महाराष्ट्र में रहने वाला कोई व्यक्ति अगर त्रिपुरा चला जाता है तो उसे नया राशनकार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी. वह पुराने राशनकार्ड से ही त्रिपुरा में भी अपना सरकारी राशन खरीद सकेगा. इतना ही नहीं महाराष्ट्र का उपभोक्ता अपने राज्य के भीतर भी किसी भी सरकारी राशन की दुकान से अपना राशन खरीद सकता है. यही सुविधा मार्च से बिहार, उत्तर प्रदेश , ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोगों को भी मिलने लगेगी.

ये भी पढ़ें-

नीतीश से जवाब मांग रहे हैं उन्हीं के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ऑफिस से अलग दो वॉर रूम बनवाए, प्रचार की नई रणनीति पर कर रही है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget